2 दर्दनाक शादी, 2 बच्चे और अब 43 की उम्र में 10 साल छोटे एक्टर के साथ ये सब, क्यों चर्चा में आईं श्वेता तिवारी

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 43 की उम्र में भी लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। कई लोग तो इस बात पर भी यकीन नहीं करते कि वो दो बच्चों की मां हैं।

टीवी शोज में काम कर श्वेता तिवारी ने बनाई पहचान
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने टीवी सीरियल में काम कर ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी। श्वेता तिवारी ने टीवी के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की' से इस इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इस सीरियल में उनके प्रेरणा के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

shweta tiwari

10 साल छोटे फहमान खान के साथ जोड़ा जा रहा है नाम
श्वेता तिवारी ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। श्वेता तिवारी टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 की विनर भी रह चुकी हैं। श्वेता को आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडयिन पुलिस फोर्स' में देखा गया था। इसी बीच श्वेता तिवारी का नाम उनसे 10 साल छोटे एक्टर फहमान खान के साथ जोड़ा जा रहा है।

फहमान खान और श्वेता तिवारी के बीच डेटिंग
फहमान खान टीवी के फेमस सीरियल 'इमली' के लीड एक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फहमान खान और श्वेता तिवारी के बीच डेटिंग की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि इस बात को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। वहीं श्वेता और फहमान भी इस खबर को सुनकर शॉक्ड हुए हैं।

श्वेता तिवारी और फहमान खान ने बताया सच
श्वेता तिवारी और फहमान खान का डेटिंग की खबर को लेकर कहना है कि ये सब सुनने के बाद दोनों खूब हंसे थे। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने दो शादियां की थीं और दोनों ही टूट चुकी हैं। श्वेता की दोनों शादियां ही काफी दर्दनाक थीं। श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी और दूसरी शादी अभिनव कोहली से।

2 बच्चों को अकेले पाल रही हैं श्वेता तिवारी
दोनों शादियां टूटने के बाद श्वेता तिवारी अब अकेले ही अपने दोनों बच्चों, पलक तिवारी और रेयांश की अकेले की परवरिश कर रही हैं। वहीं श्वेता तिवारी की बेटी ने भी हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री की है। फिलहाल श्वेता तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों का अफेयर चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+