Shweta Bachchan को मां जया की इस आदत से सख्त नफरत, कहा- 'उनकी सबसे ज्यादा बुरी आदत...'

What The Hell Navya Season 2: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन या उनकी फैमिली अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है। इस बार उनकी बेटी श्वेता बच्चन और पत्नी जया बच्चन चर्चा में आ गईं। श्वेता ने अपनी मां की एक ऐसी आदत का खुलासा किया जो कि उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं।

इन दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट शो व्हाट हेल नव्या सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें वह अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। अब शो के तीसरे एपिसोड में श्वेता बच्चन ने मां जया की एक आदत का खुलासा किया जिससे उन्हें नफरत है।

Shweta Bachchan

दरअसल, पॉडकास्ट शो के बीते एपिसोड में हर कोई स्किन रोटीन पर बात कर रहा था। एपिसोड में तीनों ने अपने हेयर केयर पर बात की। इस दौरान श्वेता बच्चन ने खुलासा किया कि, 'बचपन में मां मेरे बालों में प्याज का रस लगा देती थीं। जो कि पूरे घर में महकता था, मैं इससे इतना परेशान आ जाती थी कि मेरा मन करता था कि घर से भाग जाऊं।'

श्वेता के इस खुलासे के बाद तीनों जोर-जोर से हंसने लगते थे। हालांकि जया उनका जवाब देते हुए समझाती हैं कि ये हमारे बालों के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके अलावा श्वेता ने ये भी बताया कि वह एक बच्चे की तरह सोती हैं। वहीं नव्या बताती हैं कि वह कभी भी अच्छे से नहीं सो पाती। बता दें कि, इस एपिसोड का प्रोमो नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बता दें कि, इस सीजन के पहले एपिसोड में जया बच्चन ने कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि अमिताभ बच्चन से वह कभी भी तु या तुम करके बात नहीं करती हैं। क्योंकि अपने पार्टनर से बुरा व्यवहार करना रिश्ते में रेड फ्लैग होता है। वहीं श्वेता बच्चन ने खुलासा किया था कि उनके पिता अमिताभ को घर की महिलाओं के छोटे बाल रखना बिल्कुल पसंद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+