ननद श्वेता बच्चन ने भाभी ऐश्वर्या राय को नहीं किया सपोर्ट! बेटी नव्या के लिए लिखा पोस्ट, भड़के फैंस

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन ने हिस्सा लिया। उनके लुक्स की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान श्वेता बच्चन अपनी के भाभी को नहीं बल्कि बेटी नव्या को सपोर्ट किया जिसकी वजह से फैंस काफी नाराज हैं।

Paris Fashion Week 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 1 अक्टूबर को एफिल टॉवर के पास 'पेरिस फैशन शो' का हिस्सा बनीं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने रैंप वॉक कर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। उनकी स्टाइल और लुक्स इस वक्त सोशल मीडिया छाए हुए हैं। वहीं इस बार बच्चन फैमिली की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी 'लोरियल पेरिस शो' में अपना डेब्यू किया।

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और नव्या नवेली नंदा के रैंप वॉक की काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में अपनी बेटी को सपोर्ट करने श्वेता बच्चन और जया बच्चन के साथ पेरिस पहुंचे। हालांकि, वह किसी भी तस्वीर में वहां अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के साथ नजर नहीं आई। ये देखकर फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय की बजाय श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के 'लोरियल पेरिस शो' में रनवे डेब्यू पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी मां जया बच्चन के साथ कुछ पेरिस फैशन की फोटोज शेयर की लेकिन किसी भी जगह ऐश्वर्या साथ नजर नहीं आईं। श्वेता ने अपने पोस्ट में लिखा, "इस वीकेंड हमारी सारी रातें पेरिस में बीतीं। खैर, कम से कम मेरी मां और मेरे लिए। चूंकि, नव्या ने अपना सारा दिन 'लोरियल' का काम करते हुए बिताया। मैं और मेरी मां पैदल चले और खाना खाया। शो एक अनुभव था और बहुत भावुक था।''

श्वेता बच्चन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मेरी मां और मैं, हम दोनों ने स्वीकार किया कि जब हमारी छोटी बच्ची मुस्कुराती हुए स्टेज पर चल रही थी, तो मैंने अपने आंसू रोक लिए थे। मुझे उसकी लाइफ का पहला कदम याद आया जो उसने अपने पहले जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले उठाया था। जैसे यह कल की ही तो बात हो। सभी माता-पिता यह कहते हैं, मुझे यकीन है, यह चीप और कठिन है, लेकिन यह सच है। उसने रेड ड्रेस पहनी थी, जिससे एफिल टॉवर गुलाबी हो गया था और हम बहुत गर्व, बहुत भावुक और भूखे घर गए।"

लेकिन श्वेता बच्चन के इस पोस्ट में कहीं से कहीं तक अपनी भाभी ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं था। फैंस इससे काफी निराश हो गए। लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या ने एक ब्रैंड के लिए रैंप वॉक किया था लेकिन फिर भी उन्होंने सपोर्ट नहीं किया। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, क्या आप दोनों के बीच अनबन है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसमें हैरानी की क्या बात है ये ऐश्वर्या के साथ पहली बार नहीं है।' फिलहाल श्वेता का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+