"ये घटियापन 20 साल से चल रहा", भाई Abhishek Bachchan की ट्रोलिंग पर खौलता है श्वेता बच्चन का खून

हाल ही में नव्या नवेला नंदा के पोडकास्ट में श्वेता बच्चन ने अपने भाई अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने वालों पर खुलकर बात की। साथ ही ट्रोलर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Shweta Bachchan बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर परिवारों की बात करें तो सबसे पहले बच्चन परिवार का नाम आता है। बॉलीवुड जगत में इस परिवार का अच्छा खासा योगदान रहा। फिर चाहे वो अमिताभ बच्चन हों या उनकी पत्नी जया बच्चन। अमिताभ की फैमिली में उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या बच्चन भी एक्टिंग जगत से जुड़े हुए हैं। परिवार से जुड़ी हर बात जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में श्वेता बच्चन ने अपने भाई अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने पर भड़कीं श्वेता बच्चन

अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने पर भड़कीं श्वेता बच्चन

इन दिनों जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली पॉडकास्ट शो 'वॉट द हेल' कर रहे हैं। इस शो दोनों अक्सर अपने परिवार से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। शो में श्वेता बच्चन ने इस बार भाई अभिषेक बच्चन को ट्रोल किए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे अभिषेक बच्चन की उनके पिता अमिताभ बच्चन से तुलना की जाती है और कैसे उन पर इस चीज का असर पड़ता है।

बताया कैसे पड़ता है इस ट्रोलिंग का असर

बताया कैसे पड़ता है इस ट्रोलिंग का असर

दरअसल श्वेता हाल ही में अपनी बेटी नव्या के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' में पहुंची थीं। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बातचीत की कैसे पॉपुलर सेलेब्स के रूप में बड़ा होना होता है। श्वेता बच्चन ने कहा कि, 'बस यही एक चीज है जो मुझे पागल बनाती है। वो बहुत बेकार है। वे हर समय उन पर हमला करते हैं और यह परेशान करने वाला है। इससे मेरा खून खौलता है और मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि आप लोगों को परेशान कर रहा है, लेकिन यह मुझे परेशान करता है'।

श्वेता बच्चन बोलीं- मुझे ये सब पसंद नहीं

श्वेता बच्चन बोलीं- मुझे ये सब पसंद नहीं

श्वेता बच्चन ने आगे कहा कि, 'मुझे यह पसंद नहीं है जब वे उसके साथ ऐसा करते हैं, क्योंकि आप जानते हैं कि क्या? यह सही नहीं है। शायद इसलिए कि वह मेरा छोटा भाई है।' श्वेता ने आगे अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने पर बातचीत की और इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया। श्वेता ने कहा कि, 'मैं इसे पापा (अमिताभ बच्चन) के लिए महसूस नहीं करती, लेकिन मैं इसे अभिषेक के लिए महसूस करती हूं, क्योंकि उनकी तुलना लगातार की जाती है'।

अमिताभ बच्चन की अभिषेक से होती है तुलना

अमिताभ बच्चन की अभिषेक से होती है तुलना

श्वेता बच्चन ने आगे कहा कि, आपको एक ऐसी सफलता पानी होगी जो हमेशा मापी न जाए। यह ऐसा है, 'ओह उनके पिता ने 10 रन बनाए थे।' फिर भी उसने आठ रन बनाए! आप किसी की उपलब्धियों की पूरी तरह से टाल देते हैं। क्योंकि उनके परिवार में किसी और ने बेहतर किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कम किया है। मुझे लगता है कि यह घटिया है और यह 20 साल से चल रहा है।"

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट

अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट

अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरूआत की थी। एक्टर को आखिरी बार फिल्म दसवीं में देखा गया था जिसे फैंस की ओर से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। अब एक्टर ने बड़े पर्दे से ओटीटी का रूख कर लिया है और वह जल्द ही मेज़ॅन प्राइम वीडियो के 'ब्रीद: इन्टू द शैडो' के दूसरे सीज़न में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+