क्या ऐश्वर्या राय को श्वेता बच्चन ने सरेआम मारा ताना? लिखा- 'मादा भेड़िया हर उस.....', क्या कहेंगे अभिषेक?

Shweta Bachchan and Aishwarya Rai: पिछ्ले काफी समय से बच्चन परिवार के बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर लोग कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो इस कपल के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच भी कुछ अनबन नजर आ रही है।

बहन श्वेता नंदा ने भाई अभिषेक को किया था बर्थडे विश
इसी बीच गत 5 फरवरी को अभिषेक बच्चन ने अपना 48वां जन्मदिन मनाया था। उनके जन्मदिन पर भले ही पूरा परिवार साथ में नहीं था लेकिन परिवार वालों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई थी। बहन श्वेता नंदा से लेकर पापा अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय ने भी सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को बर्थडे विश किया था।

Shweta Bachchan

श्वेता ने बचपन की तस्वीर की थी शेयर
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर उनकी बहन श्वेता नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था जिसे लोग ऐश्वर्या राय से जोड़कर देख रहे हैं। श्वेता नंदा पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने भाई अभिषेक बच्चन की बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और उन्हें बर्थडे विश किया था। इसके तुरंत बाद ही श्वेता नंदा ने इंस्टा स्टोरी एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया था।

श्वेता बच्चन ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा था- मादा भेड़िया हर उस चीज पर जीत हासिल करती है जो उस पर हावी होना चाहती है। वह वहां खींचकर भी पहुंच जाती है जहां वह जाना चाहती है। उन्होंने अपीन पोस्ट में आगे लिखा था- हो सकता है कि भेड़ियोंसे सीखने लायक कुछ हो या हो सकता है कि हममें से कुछ पहले से ही इससे सीख रहे हों।

इंस्टा स्टोरी पर लिखी भेड़िए को लेकर ऐसी बात
श्वेता नंदा ने अपनी इस इंस्टा स्टोरी में कहीं पर भी अपनी भाभी ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं किया है लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि ननद ने ये बात अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के लिए ही लिखी है। कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि ननद श्वेता नंदा भाभी ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। ननद और भाभी के रिश्ते में पहुत पहले से ही खटास है।

ऐश्वर्या राय ने देर से किया था पति अभिषेक को बर्थडे विश
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन के जन्मदिन के खास अवसर पर जहां परिवार वालों, सेलेब्स दोस्तों और फैंस क बर्थडे विश सुबह से ही शुरू हो गया था वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय ने काफी लेट अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी थी। ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक को जन्मदिन वाले दिन काफी देर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया था।

सास जया बच्चन भी बहू से नहीं हैं खुश
वहीं ननद श्वेता बच्चन के साथ साथ सास जया बच्चन के साथ भी ऐश्वर्या राय के खराब रिश्ते की बात बार बार सामने आई है। जानकारी के अनुसार सास कैमरे पर कभी भी घर ही बहू ऐश्वर्या राय के बारे में कोई जिक्र नहीं करती हैं। बहू ऐश्वर्य राय और सास जया बच्चन एक दूसरे के बारे में सोशल मीडिया पर भी कुछ पोस्ट नहीं करते हैं और न ही एक दूसरे से कुछ खआस बात करते नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+