जब अभिषेक बच्चन ने गुस्से में बहन श्वेता के उड़ा दिए थे सिर के बाल, बताया किस बात पर हुई थी लड़ाई
Shweta Bachchan Abhishek Bachchan: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में वह अक्सर अपने परिवार से जुड़े कुछ किस्से साझा करती हैं। ऐसा ही कुछ श्वेता बच्चन ने बचपन में अभिषेक बच्चन से हुई लड़ाई का मजेदार खुलासा किया।
'व्हाट द हेल नव्या 2' के नए एपिसोड में श्वेता बच्चन ने बताया कि उनकी बचपन में अभिषेक बच्चन से खूब लड़ाई होती थी। श्वेता बताती हैं कि एक बार अभिषेक ने लड़ाई में उनके बाल काट दिए थे। ये सुनकर नव्या हैरान रह जाती हैं तो वहीं उनकी मां जया जोर-जोर हंसने लगती हैं। इसके बाद जया बताती हैं कि अभिषेक ने श्वेता के बीच से बाल काटे थे।

श्वेता बच्चन ने आगे बताया कि किस बात को लेकर अभिषेक से उस वक्त उनकी लड़ाई हुई थी। उन्होंने कहा, 'ये बात उस वक्त की है जब रात को मम्मी-पापा कहीं बाहर गए थे और हमारे बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। मुझे नहीं पता कि उसे कैंची कहां से मिली वो आया लेकर और मेरे बाल पकड़े फिर काट दिए। इसके बाद मुझे ऐसी हालत में ही स्कूल जाना पड़ा था।'
इसके बाद श्वेता बच्चन ने बताया कि उनके पिता अमिताभ को बचपन में छोटे बाल कराना पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा कि, 'जब भी मैं अपने बाल कटा देती थी तो वह काफी ज्यादा नाराज हो जाते थे। उन्हें छोटे बाल पसंद नहीं। उन्हें लंबे बाल पसंद हैं, जब हम में से कोई अपने बाल काटता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता।'
वहीं जया बच्चन ने खुलासा किया कि अमिताभ को सरसों का तेल लगाना ज्यादा पसंद है। यह उनकी यूपी वाली बहुत ही खास आदत है। बता दें कि इससे पहले पॉडकास्ट शो के एपिसोड के दौरान जया बच्चन ने खुलासा किया था कि रिश्ते में भरोसा ना करना उनके लिए काफी टॉक्सिक है।












Click it and Unblock the Notifications