भाभी ऐश्वर्या राय के Ex बॉयफ्रेंड के प्यार में पागल थीं श्वेता बच्चन, इस चीज से था खास लगाव

Shweta Bachchan Crush Salman Khan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन औऱ उनका पूरा परिवार अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। भले ही बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन फिल्मों से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके वह लाइमलाइट में रहती हैं।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिलेशनशिप के बारे में सभी जानते हैं। दोनों ने लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था जिसके बाद कपल अलग हो गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या की ननद श्वेता बच्चन भी एक समय पर सलमान खान को पसंद करती थीं।

Shweta bachchan

श्वेता बच्चन ने खुद करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि जब वह अपने माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ सेट पर जाया करती थीं जिसके बाद वह सलमान खान की फैन बन गईं। यहां तक कि श्वेता ने सलमान को बॉलीवुड का सबसे हॉट एक्टर का भी टैग दिया।

करण जौहर ने जब श्वेता बच्चन से पूछा कि सेलेब्स में वह किस एक्टर को हॉटनेस के मामले में रैंक देना चाहेंगी। इसका जवाब देते हुए उन्होंने सलमान खान को सबसे ज्यादा हॉट बताया। इतना ही नहीं करण ने श्वेता से कहा कि, सलमान खान तो तुम्हारा हमेशा से क्रश था तो ये सुनते ही ब्लश करने लगीं। बता दें कि, श्वेता सलमान के प्यार में इतनी पागल थीं कि वह एक्टर की फिल्म 'मैंने प्यार किया' वाली कैप लगाकर हर रात को सोती थीं।

बता दें कि, ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एकसाथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। लेकिन दो साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय की मुलाकात अभिषेक बच्चन से हुई और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कपल ने साल 2007 में शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+