क्या Sara Ali Khan को सच में डेट कर रहे हैं शुभमन गिल? खुद क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब क्रिकेटर ने खुद अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

Sara Ali Khan Shubman Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही थी कि, सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया। लेकिन अब शुभमन गिल इस अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और रिश्ते की सच्चाई बताई है।

क्या सारा अली खान को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?

क्या सारा अली खान को डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?

दरअसल, प्रीति और नीति सिमोस के पॉपुलर पंजाबी चैट शो 'दिल दिया गल्ला' में शुभमन गिल गेस्ट बनकर पहुंचे। शो के दौरान क्रिकेटर के साथ काफी मजाक मस्ती की गई। इस शो की होस्ट सोनम बाजवा ने शुभमन गिल से पूछा कि, आपकी नजर में सबसे फिट एक्ट्रेस में कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए शुभमन गिल ने तुरंत सारा अली खान का नाम लिया।

क्रिकेटर ने बोल दिया रिश्ते का सच

क्रिकेटर ने बोल दिया रिश्ते का सच

इस सवाल के बाद शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं? शुभमन ने इसके जवाब में कहा- शायद। जब शुभमन से बोला गया कि सारा का क्या सच है ये बताओ। तो क्रिकेटर ने शरमाते और मुस्कुराते हुए कहा कि, 'सारा दा सारा सच बोल दिया। शायद हां शायद नहीं'।

फैंस हुए कंफ्यूज

फैंस हुए कंफ्यूज

अब शुभमन गिल के इस जवाब से फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं कि, क्या वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं या फिर नहीं। क्योंकि क्रिकेटर ने अगर खुलकर हामी भी नहीं की तो खुलकर इस रिश्ते से इंकार भी नहीं किया। हालांकि सारा अली खान की ओर से अब तक रिश्ते को कंफर्म नहीं किया गया है।

ऐसे शुरू हुई थी डेटिंग की अफवाह

ऐसे शुरू हुई थी डेटिंग की अफवाह

बता दें कि शुभमन गिल और सारा अली खान कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किए गए। दोनों की वीडियो और फोटोज हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद उन्हें फिर साथ में अक्टूबर में देखा गया. उन्हें दिल्ली के एक होटल से साथ में एग्जिट करते हुए स्पॉट किया गया था। दोनों ने कई बार मीडिया से अपने रिश्ते को छुपाने की काफी कोशिशें की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि अब फैंस को इंतजार है कि सारा अली खान की तरफ से कब इस रिश्ते पर मुहर लगेगी।

कार्तिक आर्यन को डेट कर रहीं थी सारा?

कार्तिक आर्यन को डेट कर रहीं थी सारा?

इससे पहले कई बार सारा अली खान अपनी डेटिंग अफवाह को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। एक्ट्रेस का नाम इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया था। हालांकि बाद में किसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया था। हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सारा ने कार्तिक के साथ अफेयर पर मुहर लगाई थी। फिलहाल दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+