Shubman Gill and Avneet Kaur के बीच अफेयर? क्या है इस दावे की सच्चाई? खुला ये बड़ा राज

Shubman Gill and Avneet Kaur: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

शुभमन गिल और अवनीत कौर का रिश्ता
इस वजह से फैंस को भी लगने लगा है कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच कुछ नहीं है। इसी बीच एक और खबर ने सुर्खियों में अपनी जगह बनाई है। खबर है कि शुभमन गिल का ध्यान अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर पर जा चुका है।

Shubman Gill and Avneet Kaur

सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची थीं अवनीत कौर

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मुकाबले में टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर नजर आई थीं। दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल अब अवनीत कौर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों की ओर से इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शुभमन गिल के अफेयर की चर्चा

आपको बता दें कि शुभमन गिल के अफेयर को लेकर अब तक कई तरह की बातें सामने आ चुकी हैं। शुभमन गिल का नाम अब तक कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है जिनमें सारा तेंदुलकर से लेकर सारा अली खान तक शामिल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ भी शुभमन गिल के रिलेशनशिप का चर्चा हो चुकी है।

अवनीत कौर और शुभमन गिल की डेटिंग की खबर

-फिलहाल कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल इस समय अवनीत कौर के साथ क्लोज होते नजर आ रहे हैं। इससे पहले तक सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि अवनीत कौर को लेकर क्रिकेटर ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। ऐसे में इस पर कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है।

-इस समय सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और अवनीत कौर की डेटिंग की कई खबरें वायरल हो रही हैं। जब से अवनीत कौर को चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में देखा गया था, उसके बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अवनीत और शुभमन रिलेशनशिप में हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट हो रही है वायरल

इस वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट में अवनीत कौर स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही थीं। इसके बाद, इस पोस्ट को लेकर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि अवनीत कौर और शुभमन गिल एक-दूसरे के साथ बहुत ही क्यूट कपल लग रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+