क्या Shruti Haasan ने गुपचुप बॉयफ्रेंड संग कर ली शादी? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई, हैरान रह गए फैंस
Shruti Haasan On Wedding Rumours: मशहूर अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका से गुपचुप शादी कर ली। अब इन अफवाहों पर खुद श्रुति हासन ने रिएक्ट किया है।
बता दें कि, श्रुति हासन फिलहाल आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खास दोस्त ओरी ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। ऐसे में उन्होंने अपने पोस्ट से दावा किया कि श्रुति हासन ने अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप शादी कर ली। ओरी ने अपने पोस्ट में श्रुति के बॉयफ्रेंड को पति बताया था। लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने आगे आकर इस पर सफाई दी।

हाल ही में, श्रुति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखकर ना सिर्फ इस पर सफाई दी बल्कि ओरी की भी जमकर लताड़ लगाई। एक्ट्रेस ने लिखा, "तो, मैं शादीशुदा नहीं हूं। मैं ऐसी इंसान हूं, जो हर चीज के बारे में खुलकर बात करती है। मैं इसे क्यों छिपाऊंगी? लोल! इसलिए जो लोग मुझे बिल्कुल नहीं पसंद करते हैं, वह कृपया शांत हो जाएं।"
इसके तुरंत बाद श्रुति हासन के ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर कर इस पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ''आपको शांत होना होगा! हमारी शादी नहीं हुई है। जो लोग हमें नहीं जानते, कृपया अफवाह फैलाना बंद करें''। फिलहाल कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
बता दें कि, श्रुति हासन के बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका पेशे से एक आर्टिस्ट हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और उन्होंने साल 2020 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति और शांतनु लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अब तक साथ में कई बार देखा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications