रमजान के महीने में सलमान खान के हाथों में दिखे भगवान 'श्रीराम', 'सिकंदर' की रिलीज से पहले ही लोगों ने कही ऐसी

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। भाईजान के फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ उनके इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'
सलमान खान की ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025 (रविवार) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रीमियर को लेकर भी लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान के हाथ पर भगवान श्रीराम की झलक दिखी है।

Salman Khan

राम जन्मभूमि वाली घड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान

सलमान खान को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में देखा गया था, जहां वो एक बेहद स्टाइलिश ड्रेस में नजर आए थे। भाईजान काफी हैंडसम लग रहे थे लेकिन उनकी जैकब एंड कंपनी एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

रमजान के महीने में सलमान खान के हाथों में दिखे 'श्रीराम'

रमजान के महीने में सलमान खान के हाथों में श्रीराम की घड़ी देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। सलमान खान का नया फैशन स्टेटमेंट देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस धड़ी में भगवान राम, हनुमान और कई हिंदू देवताओं की तस्वीरें मौजूद हैं। वहीं डायल पर एक सुंदर 'जय श्री राम' शिलालेख भी है जो इसे बेहद खूबसूरत बना रहा है। लोग सलमान खान के इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

सलमान खान की 'श्रीराम' की घड़ी ने मचाई धूम

-आपको बता दें कि सलमान खान को जो घड़ी पहन रखी है वह टाइटेनियम एडिशन 2 है जिसकी कीमत 34 लाख रुपये के आसपास है। ये घड़ी अभिषेक बच्चन की कलाई पर भी कुछ महीने पहले ही दिखी थी। इस घड़ी को पहनकर अभिषेक बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) सीजन 2 के लॉन्च में शामिल हुए थे।

-वहीं अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शानदार घड़ी की झलक लोगों को दिखाई है। उन्होंने घड़ी पहने हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

-सलमान खान का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं वायरल हो रही तस्वीर में नजर आ रहे सलमान खान ने नेवी ब्लू शर्ट और वाइड-लेग ट्राउजर पहना हुआ है। एक्टर ने अपने सिग्नेचर स्वैग को भी दिखाया है। हालांकि उनकी भगवा रंग की घड़ी के पट्टे ने हर किसी का ध्यान खींचा है।

सलमान खान की लग्जीरियस घड़ियां

-सलमान खान पहले ही अपनी लग्जरी घड़ियोंको लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं। वह अक्सर अपनी बेशकीमती घड़ियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

-सलमान खान का जैकब एंड कंपनी के संस्थापक जैकब अरबो के साथ एक स्ट्रॉन्ग रिश्ता है और उन्होंने कई बार इस ब्रांड के साथ सहयोग किया है। भाईजान ने कुछ समय पहले ही इस कंपनी की 61 लाख रुपये की घड़ी को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+