Shreyas Talpade Health: श्रेयस तलपड़े की तबीयत में आया सुधार, अस्पताल से एक्टर कब होंगे डिस्चार्ज?
Shreyas Talpade Health Update: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े 14 दिसंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 47 साल की उम्र में एक्टर को यूं अचानक आए हार्ट अटैक की वजह से उनके फैंस परेशान हो गए। लेकिन इस बीच उनकी हेल्थ से जुड़ी गुड न्यूज आई है।
श्रेयस तलपड़े के करीबी दोस्त सोहम शाह ने एक्टर की हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा किया। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू सोहम ने बताया कि श्रेयस की हालत में पहले से काफी सुधार है। उन्होंने कहा कि, 'मैं अस्पताल गया था उसने मुस्कुराकर मेरी तरफ देखा। ये हम सभी के लिए राहत की खबर है। उनकी तबीयत में काफी सुधार है और अब उनकी कंडीशन स्टेबल है। वह आज रात या फिर सोमवार 18 दिसंबर की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।'

इसके आगे सोहम शाह ने श्रेयस तलपड़े की पत्नी दीप्ति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'दीप्ति ने सही समय पर एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने सही वक्त पर सही फैसला लिया। मैं उनके दिमाग और हौसले की दाद देना चाहता हूं। इसी वजह से श्रेयस सही समय पर रिकवर कर पाए। मुंबई में बढ़ते ट्रैफिक के कारण यूं अस्पताल ले जाना बहुत मुश्किल था। भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि अब श्रेयस ठीक हैं।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस को फिल्म वेलकम 3 की शूटिंग के बाद दिल का दौरा पड़ा और वह नीचे गिर गए। इसके बाद यह जानकारी उनकी पत्नी दीप्ति को दी गई जिसके बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहीं श्रेयस के खास दोस्त और अभिनेता बॉबी देओल ने बताया कि एक्टर के दिल की धड़कने 10 मिनट के लिए रुक गई थीं। हालांकि उनकी हालत में पहले से सुधार है।












Click it and Unblock the Notifications