Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा, शूटिंग खत्म करने के बाद हो गए बेहोश
Shreyas Talpade: मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े।
गुरुवार शाम मुंबई में अपनी शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्म अभिनेता को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, 47 वर्षीय फिल्म एक्टर 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह अब ठीक हैं।
वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 'वेलकम 3' का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी शामिल हैं।
यह फिल्म हिट फ्रेंचाइजी 'वेलकम' की तीसरा पार्ट है। जिसमें फिरोज खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। दूसरे पार्टा का नाम 'वेलकम बैक' था, जो 2015 में रिलीज हुई थी। दूसरे भाग में अभिनेता जॉन अब्राहम और श्रुति हासन ने अक्षय और कैटरीना की जगह ली थी।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर श्रेयस तलपड़े ने मांगी माफी, 11 साल पहले की इस गलती का सच आया सामने












Click it and Unblock the Notifications