Shreyas Talpade: करोड़ों के चिट फंड धोखाधड़ी मामले में श्रेयस तलपड़े ने दिया बयान, बोले- 'ये बहुत निराशाजनक'
Shreyas Talpade Reaction On Fraud Case: श्रेयस तलपड़े के खिलाफ उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया गया था। उनपर करोड़ों रुपए के चिटफंड घोटाले का आरोप 27 मार्च को लगाया गया था। अब उनका इस पूरे मामले में रिएक्शन सामने आया है। उनकी टीम ने इस मामले को सिरे से खारिज कर दिया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रेयस की टीम ने कहा, ये खबर हमारे लिए बहुत निराशाजनक है। आज की समय में किसी की भी मेहनत और इज्जत को कोई भी एक झटके में मिटा देता है। इस चिटफंड घोटाले से किसी भी प्रकार से एक्टर का कोई लेना देना नहीं है। ये पूरे आरोप झूठे हैं। श्रेयस इस तरह के किसी भी मामले नहीं जुड़ते हैं।

टीम का बयान
टीम ने आगे लिखा, श्रेयस तलपड़े को दूसरे सेलेब्स की तरह कई इवेंट और कॉर्पोरेट कंपनी बुलाती हैं। वे वहां जाते भी हैं। लेकिन ऐसे भी मामले में उनका कोई हाथ नहीं है। श्रेयस का किसी भी तरह से धोखाधड़ी और गैरकानूनी कामों से कोई संबंध नहीं है। आप इन आरोपों और अफवाहों पर ध्यान न दें। इस मामले में श्रेयस के साथ 14 अन्य लोगों का भी नाम शामिल है। बता दे, ये पहली बार नहीं है जब श्रेयस तलपड़े पर इस तरह की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इसके कुछ महीने पहले श्रेयस और आलोक नाथ के ऊपर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक इनवेस्टर ने भी 9 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।
क्या है मामला?
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, श्रेयस तलपड़े और अन्य आरोपी कथित तौर पर लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नामक एक कंपनी से जुड़े हुए थे। ये कंपनी निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके ग्रामीणों को निशाना बनाती थी। रिपोर्ट्स हैं कि कंपनी के एजेंटों ने स्थानीय लोगों से बड़ी रकम इकट्ठा की थी। उन्हें लालच दिया गया था कि उनका निवेश कुछ ही समय में दोगुना हो जाएगा। हालांकि, जब इस योजना को लेकर कानूनी सवाल उठने लगे, तो एजेंटों ने अपना काम बंद कर दिया और जिले से गायब हो गए। अब महोबा के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications