Shreyas Talpade पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, उत्तर प्रदेश में दर्ज हुई FIR, क्या है मामला?

Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर एक नई कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश में उनके और 14 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया गया है।

श्रेयस तलपड़े पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस तलपड़े पर करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगा है। कथित तौर पर ये चिट फंड घोटाला एक दशक से ज्यादा समय से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चल रहा था।

Shreyas Talpade

चिटफंड घोटाले से जुड़े हैं श्रेयस तलपड़े के तार

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, श्रेयस तलपड़े और अन्य आरोपी कथित तौर पर लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नामक एक कंपनी से जुड़े हुए थे। ये कंपनी निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके ग्रामीणों को निशाना बनाती थी।

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से जुड़ा है कनेक्शन

कहा जाता है कि कंपनी के एजेंटों ने स्थानीय लोगों से बड़ी रकम इकट्ठा की थी। उन्हें लालच दिया गया था कि उनका निवेश कुछ ही समय में दोगुना हो जाएगा। हालांकि, जब इस योजना को लेकर कानूनी सवाल उठने लगे, तो एजेंटों ने अपना काम बंद कर दिया और जिले से गायब हो गए। अब महोबा के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

गोमती नगर पुलिस स्टेशन में भी दर्ज हुई थी शिकायत

-आपको बता दें कि इससे पहले भी श्रेयस तलपड़े का नाम पैसों की धोखाधड़ी के मामले में सामने आ चुका है। फरवरी 2025 में लखनऊ में निवेशकों से 9 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में उनके और एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। ये शिकायत गोमती नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।

-श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ का नाम हरियाणा के सोनीपत में मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी मामले में सामने आया था। इस धोखाधड़ी के मामले में कई और एक्टरों का नाम भी सामने आया था। आपको बता दें कि श्रेयस ने अभी तक अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

श्रेयस तलपड़े की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

श्रेयस तलपड़े के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, संजय दत्त, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े फिल्म 'हाउसफुल 5' का भी हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+