'श्रेयस अय्यर मेरे पति हैं, मैं उनके बच्चों की', बिग बॉस 18 की एक्ट्रेस का क्रिकेटर को लेकर शॉकिंग खुलासा
Edin Rose and Shreyas Iyer: ईडन रोज इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने सरेआम भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से अपने प्यार का इजहार कर दिया है। उन्होंने सबके सामने कह दिया है कि वह श्रेयस अय्यर से ही शादी करना चाहती हैं।
श्रेयस अय्यर को ईडन रोज ने किया प्रपोज
ईडन रोज ने कहा है- मुझे भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर बहुत ज्यादा पसंद हैं। मैंने तो उन्हें अपना पति भी मान लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं मैं तो खुद को उनके 2 बच्चों की मां भी मान बैठी हूं। मैं दिमाग और दिल से श्रेयस अय्यर की पत्नी बन गई हूं। मैंने दिल को ये समझा लिया है कि मेरी उनसे शादी हो गई है।

'श्रेयस अय्यर को मैंने अपना पति मान लिया है'
ईडन रोज ने बताया कि वह आज तक श्रेयस अय्यर से मिल नहीं पाई हैं लेकिन उन्होंने मन ही मन उन्हें अपना बना लिया है। ईडन रोज ने कहा- अगर ये स्वाभाविक रूप से होता और मैं शादी कर लेती तो ठीक है लेकिन इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि मुझे वो साथी न मिल जो मुझे पसंद है।
'मैं जल्द ही अपने एग्स फ्रीज करवाने वाली हूं'
-ईडन रोज ने कहा- मैं जल्द ही अपने एग्स फ्रीज करवाने वाली हूं। मैं बच्चे चाहती हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि वो शख्स कौन होगा और न ही मेरे अंदर किसी दूसरे शख्स के साथ शादी करने की भावना बची है।
-ईडन ने आगे कहा- मैंने अपनी मां से कहा है कि उनके पति बहुत अच्छे थे लेकिन हो सकता है कि मेरा पति अच्छा न हो, इसलिए मैं अपने एग्स फ्रीज करवा रही हूं। ईडन ने कहा- मुझे बच्चों से प्यार है। मुझे अपने जैसे सुंदर बच्चे चाहिए। पुरुषों के बारे में कुछ खास पता नहीं है।
कौन हैं श्रेयस अय्यर की दीवानी ईडन रोज?
-ईडन रोज एक भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और बिग बॉस 18 की एक्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और फिर एक्टिंग की ओर मुड़ गईं। वह साल 2020 में दुबई से भारत आई थीं और उन्होंने कुछ तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।
-उन्होंने रवि तेजा की फिल्म रावणासुर में एक स्पेशल डांस नंबर किया था। उन्होंने कास्टिंग काउच और अपने स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की है।
-26 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के प्रोडक्शन कंपनी के तहत बनी फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-ये एक तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें ईडन रोज के साथ प्रदीप रंगनाथन, कृति शेट्टी और एस जय सूया नजर आएंगे। इस फिल्म में ईडन रोज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications