जानिए कौन हैं श्री सैनी, जो बनी हैं मिस वर्ल्ड 2021 की फर्स्ट रनरअप
कौन हैं श्री सैनी, जो बनी हैं मिस वर्ल्ड की फर्स्ट रनरअप
सैन जुआन, 17 मार्च: प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में हुई मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगता को पोलैंड की करोलिना बिलावस्का ने जीत लिया है। करोलिना बिलावस्का मिस वर्ल्ड 2021 बनी हैं तो उपविजेता श्री सैनी (फर्स्ट रनरअप) रही हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी श्री अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। श्री सैनी की इस उपलब्धि की भारत में खूब चर्चा है। जानिए श्री सैनी कौन हैं।

मूल रूप से लुधियाना की हैं श्री सैनी
मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता बीते साल कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकी थी। इस साल सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में इसे किया गया। ये 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता है, जिसको करोलिना बिलावस्का ने जीता। श्री सैनी फर्स्ट रनर अप तो आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस सेंकड रनर अप रही हैं। बता दें कि श्री सैनी मूल रूस से पंजाब के लुधियाना की हैं। उनके मॉडलिंग में आने और इस मुकाम पर पहुंचने की कहानी काफी दिलचस्प है।
Recommended Video

वाशिंगटन में रहती हैं
25 साल की श्री सैनी का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ है और पंजाब के अबोहर में श्री का ननिहाल है। हालांकि उनकी परवरिश वॉशिंगटन में ही हुई है। श्री जब पांच साल की थीं तो पिता संजीव सैनी और मां एकता सैनी अमेरिका के वाशिंगटन शिफ्ट हो गए थे। वहां पढ़ाई के साथ ही श्री सैनी ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना शुरू किया और कम उम्र में ही मॉडलिंग में पहचान बना ली।

12 साल की उम्र से पेसमेकर पर
श्री सैनी के बारे में एक अहम बात ये है कि वो 12 साल की उम्र से वो पेसमेकर पर हैं। जब श्री सैनी जब 12 साल की थी तो सैनी को दिल की बीमारी के कारण पेसमेकर लगाना पड़ा था। तब से वो इस परेशानी से जूझ रही हैं। एक बड़ी कार दुर्घटना की वजह से उनके चेहरा भी जल गया था लेकिन उन्होंने सबसे पार पाते हुए ये मुकाम हासिल किया है।

श्री के नाम पर कई अवार्ड
श्री को साल 2018 में श्री सैनी को मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड का टाइटल मिला था। श्री सैनी ने साल 2021 में मिस वर्ल्ड अमेरिका का खिताब जीत कर इतिहास रचा था। श्री एमडब्ल्यूए नेशनल ब्यूटी विद ए पर्पस एंबेसेडर भी हैं। इसके अलावा भी कई अवार्ड उनके नाम पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications