भक्ति भाव में डूबकर श्रद्धा कपूर ने सेलिब्रेट की "स्त्री 2" की सक्सेस, शिर्डी पहुंच लिया बाबा का आशिर्वाद
श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म "स्त्री 2" को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसका असर फिल्म की कमाई में भी देखने को मिला। स्त्री 2 में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव भी नज़र आए थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। स्त्री 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है।
फिल्म की अपार सफलता का जश्न मनाने के लिए श्रद्धा शिरडी के साईं बाबा के मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे श्रद्धा को देशभर में एक बड़े फैन तबके का समर्थन भी प्राप्त हुआ है। फिल्म ने दर्शकों से भरपूर प्यार और प्रशंसा बटोरी है, और श्रद्धा ने एक प्रमुख महिला कलाकार के रूप में अद्वितीय सफलता हासिल की है।

शेयर किया नोट
इस खुशी के पल को शेयर करते हुए श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने लिखा: "ओम साईं राम"। साथ ही, उन्होंने हाल ही में आयोजित एक विशाल गरबा समारोह में भी भाग लिया। वहां उन्होंने अपने फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें लिखा है: "ये रात, ये लोग, तारों का किनारा"।
स्त्री शक्ति को कर रहीं सेलिब्रेट
श्रद्धा अमूमन मंदिर जाती रहती हैं। भक्ति रस में डूबी हुई कई तस्वीरें उनकी आती रहती हैं। ऐसे में वहां जाना श्रद्धा के फैंस के लिए कोई नई बात नहीं है। फिलहाल वो स्त्री शक्ति का उत्सव मना रही हैं। "स्त्री 2" की सफलता के साथ, उन्होंने न केवल दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है।












Click it and Unblock the Notifications