कैसा पार्टनर चाहती हैं श्रद्धा कपूर? राहुल मोदी संग ब्रेकअप के बीच किया खुलासा, बताई खास खूबियां
Shraddha Kapoor On Ideal Partner: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि एक्ट्रेस का राहुल मोदी संग ब्रेकअप हो गया है और उन्होंने इंस्टाग्राम में भी अनफॉलो कर दिया। इस बीच श्रद्धा ने बताया कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए।
श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रद्धा कपूर ने अपने पार्टनर में होने वाली खूबियों के बारे में बात की।

फिल्म स्त्री 2 रिलीज होने से पहले दिल्ली में एक प्रेस क़ॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। इस दौरान श्रद्धा से सवाल किया गया कि वह फिल्म में वरुण धवन और राजकुमार राव के साथ रोमांस कर रही हैं। ऐसे में अगर वह रियल लाइफ में किसी की गर्लफ्रेंड या पार्टनर बनती हैं तो रेड फ्लैग वाली बनना चाहेंगी या फिर क्या? एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा, वह ईमानदारी से रेड फ्लैग वाली बनना चाहेंगी।
श्रद्धा कपूर ने आगे बताया कि वह लाइफ में कैसा पार्टनर चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, "मैं सबसे अच्छी तरह की पार्टनर बनना चाहती हूं क्योंकि मैं वास्तव में एक परी-कथा जैसे रोमांस में विश्वास करती हूं और मैं अपने पार्टनर के लिए सबसे अच्छी पार्टनर बनना चाहती हूं। एक तरह से जैसी मैं हूं वैसा ही मेरा पार्टनर होना चाहिए।"
बता दें कि, श्रद्धा कपूर बीते कुछ दिनों से राहुल मोदी संग डेटिंग अफवाहों को लेकर चर्चा में थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। दोनों को कई बार साथ में देखा गया जिसकी वजह से डेटिंग की खबरों को हवा मिली। लेकिन लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब कपल के अलग होने की खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने राहुल को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications