Shraddha Kapoor को फैन ने घुटनों पर बैठकर कर डाला प्रपोज, ब्लश करने लगी एक्ट्रेस, वायरल हो रहा वीडियो

Shraddha Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग के लिए फेमस हैं। हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

श्रद्धा कपूर जब भी कहीं जाती हैं तो वह अपने फैंस से मुलाकात जरूर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसमें उनका जबरा फैन उन्हें घूटनों के बल बैठकर प्रपोज करता नजर आया। श्रद्धा से मिलने के लिए उनका यह फैन फूलों का गुलदस्ता लेकर एयरपोर्ट पहुंचा था।

Shraddha Kapoor

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही श्रद्धा कपूर अपनी कार से उतरती हैं तभी उनका फैन हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आता है। इसके बाद वह बिना देरी करे घुटनों के बल पर बैठकर एक्ट्रेस को प्रपोज करता नजर आया। हालांकि श्रद्धा ने भी उसके गुलदस्ते को स्वीकार किया और साथ ही कैमरे के सामने उसके साथ फोटो क्लिक करवाई।

अब श्रद्धा कपूर का यह बिहेवियर फैंस को काफी पसंद आया और वह लगातार वीडियो पर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा कितनी हंबल और फिट हैं'। वहीं एक ने लिखा- 'मेरी हाफ गर्लफ्रेंड बन जाओ"। एक ने लिखा- "स्कूल जाओ भाई पढ़ाई करो, इतनी छोटी उम्र में सेलिब्रिटीज को पटा रहा है"। एक यूजर ने लिखा, इसके बाप को जानते हो या नहीं... पुरानी फिल्में देख लेना।

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म स्त्री 2 में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये अगले साल यानी अगस्त 2024 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+