राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर कर रही हैं बिजनेसमैन को डेट, क्या जल्द करेंगी शादी?

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि श्रद्धा का उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को एक बार फिर प्यार हो गया।

श्रद्धा कपूर ने एक लीडिंग मैगज़ीन से बातचीत कर खुद ये बात कबूली थी कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी कि आखिर कौन है वो शख्स जिसे श्रद्धा डेट कर रही हैं।

Shraddha Kapoor

अब एक नए Reddit थ्रेड ने हिंट दिया है कि राहुल मोदी संग ब्रेकअप होने के बाद अब श्रद्धा कपूर एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। इस पोस्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर जिसे डेट कर रही हैं उनका बॉलीवुड से कोई खास कनेक्शन नहीं है। हालांकि वह फिल्मों में निवेश करते हैं। वो दिल्ली में स्त्री-2 के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर के साथ थे।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा कपूर अब जल्द ही इस बिजनेसमैन से शादी कर सकती हैं। हालांकि उम्र में बिजनेसमैन एक्ट्रेस से काफी छोटे हैं। हालांकि श्रद्धा की तरफ से अब तक रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई हैं। लेकिन ये खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

बता दें कि, श्रद्धा कपूर इससे पहले राहुल मोदी को डेट कर रही थीं। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में राहुल मोदी के साथ श्रद्धा को देखा गया था जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगी। इससे फैंस को लगने लगा कि दोनों जल्द ही अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो अब श्रद्धा और राहुल मोदी अलग हो चुके हैं। दोनों ने सोशल मीडिया से भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+