दशहरे पर श्रद्धा कपूर ने खरीदी ब्रैंड न्यू लेम्बोर्गिनी कार, कीमत सुन चकरा जाएगा सिर

Shraddha Kapoor Lamborghini: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय लोगों के बीच अचानक ही चर्चा का विषय बन गई हैं। खबर है कि श्रद्धा कपूर ने ब्रांड न्यू लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर खुद एक इंटरव्यूमेंबता चुकी हैं कि उन्हें महंगी और लग्जीरियस कारों का काफी शौक है। तो अब ऐसे में उनके कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी भी शामिल हो गई है। श्रद्धा कपूर ने दशहरे के पावन पर्व पर ब्रांड न्यू लेम्बोर्गिनी कार खुद को गिफ्ट की है।

श्रद्धा कपूर की ब्रैंड न्यू लेम्बोर्गिनी कार
ऑटोमोबिली आरडेंट इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए ये पता चला है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने दशहरे के त्योहार पर न्यू लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। शोरूम ने श्रद्धा कपूर की उनकी नई कार के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Shraddha Kapoor

दशहरे पर श्रद्धा कपूर ने खरीदी नई गाड़ी
शोरूम ने न्यू लेम्बोर्गिनी के साथ श्रद्धा कपूर की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- श्रद्धा कपूर ने अभी एक ह्यूराकन टेक्निका खरीदी है। भले ही वह बॉलीवुड की सबसे बड़ी कलाकार न हों लेकिन श्रद्धा कपूर उन कलाकारों में से एक हैं जो सबसे अलग दिखती हैं और अब उन्हें इस रोसो एंटेरोस लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका को पिक अप करते देखना और कूल कर देगा।

जानें इस लेम्बोर्गिनी कार की कीमत
शोरूम ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें श्रद्धा कपूर वाइट कलर के प्रिंटेड सूट में दिखाई दे रही हैं। माथे पर बिंदी लगाए खुले बालों के साथ नो मेकअप लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी ब्रांड न्यू रेड कलर की लेम्बोर्गिनी कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस कार की कीमत 4.04 करोड़ रुपए है। ऑटोटेक पोर्टल की मानें तो इससे पहले श्रद्धा बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज खरीद चुकी हैं जिसकी कीमत 2.46 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा उनके पास मर्सडीज बेंज जीएलई है जिसकी कीमत 1.01 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+