Shraddha Kapoor Birthday: फेसबुक से मिला ऑफर, मम्मी ने कराया ब्रेकअप! जानें श्रद्धा से जुड़ी ये खास बातें...
Shraddha Kapoor Birthday: श्रद्धा कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो बहुत ही चुलबुली हैं और फैंस की भी फेवरेट है। अपने करियर में श्रद्धा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज अभिनेत्री का जन्मदिन है ऐसे में हम आपको शक्ति कपूर की लाडली के बारे में ऐसी बातें बताएंगे, जिनसे फैंस भी अंजान हैं।
श्रद्धा कपूर 3 मार्च 1987 को पैदा हुई थीं। वे शक्ति कपूर की बेटी हैं। अपनी स्कूलिंग एक्ट्रेस ने मुंबई जमनाबाई नर्सरी स्कूल से की और फिर आगे की पढ़ाई उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की। इसके बाद अपनी हायर स्टडीज के लिए एक्ट्रेस अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ीं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रद्धा को काम फेसबुक के जरिये मिला। जी हां! फिल्ममेकर अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर की फोटो को फेसबुक पर देखा तो वे उन्हें बहुत अच्छी लगीं। इसके बाद उन्होने श्रद्धा से कॉन्टेक्ट किया और फिर इस तरह एक्ट्रेस को फिल्मों में काम मिला।
श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत तीन पत्ती से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। हालांकि, फिल्म खास नहीं कर पाई और ये फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म लव का दि एंड भी खास नहीं कर सकी।
इसके बाद एक्ट्रेस को आदित्य रॉय कपूर के साथ आशिकी 2 में देखा गया। इस जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया। फिल्म की शूटिंग के समय से ही आदित्य और श्रद्धा के बीच नजदीकियां आईं और फिर फिल्मी गलियारों में उनके इश्क के चर्चे फैल गए।
रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा और आदित्य एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस बात की भनक जब श्रद्धा की मां को लगी तो उन्होंने अपनी बेटी का साथ नहीं दिया और इस रिश्ते को खत्म करने की बात कही। उन्हें ऐसा लगता था कि ये रिश्ता बेटी के करियर के आड़े आएगा।
बताते चलें कि श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर की पोती हैं। ये बात बेहद कम ही लोग जानते हैं। दरअसल, श्रद्धा के नानाजी लता मंगेशकर के कजिन भाई हैं। ऐसे में रिश्ते में श्रद्धा लता मंगेशकर की पोती लगती हैं। एक्ट्रेस को गाने का भी काफी शौक है और श्रद्धा की आवाज वाकई बहुत अच्छी है।












Click it and Unblock the Notifications