Sholay: फिल्म 'शोले' में किसको मिली थी कितनी फीस? जय-वीरू से लेकर गब्बर-बसंती के पैसे जान हो जाएंगे सुन्न
Sholay Cast Fees: हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर रमेश सिप्पी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' ने धूम मचा दी थी। भारतीय सिनेमा में जब ऐतिहासिक फिल्मों की बात होती है तो साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले का जिक्र जरूर होता है। इस फिल्म के एक-एक डायलॉग्स और गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। फिल्म 'शोले' की लंबी स्टारकास्ट ने इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने में पूरा योगदान दिया था।
1975 में रिलीज हुई थी फिल्म 'शोले'
आपको बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (जय), धर्मेंद्र (वीरू), हेमा मालिनी (बसंती), अमजद खान (गब्बर), संजीव कुमार (ठाकुर) और जया बच्चन (राधा) जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म शोले में हेमा मालिनी ने बसंती और धर्मेंद्र ने वीरू का रोल निभाया था। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म के किरदारों को 1975 में इस मूवी के लिए कितनी फीस दी गई थी।

हेमा मालिनी को मिले थे 75 हजार रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी को बसंती के रोल के लिए 75 हजार रुपये मिले थे, वहीं धर्मेंद्र को वीरू के रोल के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये फीस दी गई थी। बताया जाता है कि धर्मेंद्र की फीस सबसे ज्यादा थी क्योंकि उस समय इस फिल्म में वो ही इकलौते सुपरस्टार थे।
अभिताभ बच्चन को मिले थे इतने पैसे
फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन सेकेंड लीड एक्टर थे जिन्होंने जय का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में जया बच्चन ने राधा का रोल प्ले किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ को जय के रोल के लिए 1 लाख रुपये की फीस मिली थी, वहीं जया को राधा के रोल के लिए सिर्फ 35 हजार रुपये की फीस मिली थी।
असरानी ने अंग्रेजों के जेलर का रोल निभाया था
फिल्म 'शोले' में असरानी ने अंग्रेजों के जेलर का रोल निभाया था। उनका रोल ज्यादा नहीं था लेकिन वो किरदार यादगार बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको जेलर के रोल के लिए मात्र 15 हजार रुपये फीस मिली थी।
गब्बर को मिले थे 50 हजार रुपए
फिल्म शोले में संजीव कुमार ने ठाकुर का रोल निभाया था और फिल्म की पूरी कहानी उनके ही ईर्द-गिर्द घूमती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजीव कुमार को ठाकुर के रोल के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये की फीस मिली थी। वहीं फिल्म शोले में सबसे खूंखार रोल गब्बर डाकू का था जिसे अमजद खान ने निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमजद खान को इस रोल के लिए 50 हजार रुपये की फीस मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications