Shoaib Ibrahim की बिगड़ी तबीयत, पत्नी दीपिका ने शेयर की ऐसी फोटो, कहा- जल्दी वापस लौटो....
Shoaib Ibrahim Health: टीवी के फेमस डांस रिएलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा 11' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे एक्टर शोएब इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शो के इस सीजन के खत्म होने से कुछ दिन पहले ही वह बीमार पड़ गए हैं। उनकी इस हालत के बारे में उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने लोगों को जानकारी दी है।
शोएब इब्राहिम की बिगड़ी तबीयत
दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। आपको बता दें कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम इस डांस रिएलिटी शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। एक्टर शो के टॉप 6 में पहुंच चुके हैं और शो में एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

पत्नि दीपिका ने दिया शोएब का हेल्थ अपडेट
आगामी 2 मार्च, 2024 को 'झलक दिखला जा 11' शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में शोएब इब्राहिम बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ ट्रॉफी उठाने की दौड़ में हैं। हालांकि इस सीजन के खत्म होने से कुछ दिन पहले ही एक्टर बीमार पड़ गए हैं। गत 21 फरवरी 2024 को शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया कि उनके पति बीमार पड़ गए हैं।
दीपिका कक्कड़ ने शेयर की शोएब की फोटो
दीपिका कक्कड़ ने एक फोटो शेयर की, जिसमें शोएब इब्राहिम को अपने बिस्तर पर गहरी नींद में सोते हुए देखा जा सकता है। वह घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। इस तस्वीर में शोएब ने काली बनियान और टोपी पहनी हुई है और उनकी कलाई पर ड्रिप लगी हुई है।
'वो बेस्ट देना चाहते हैं लेकिन शरीर ने साथ छोड़ दिया है'
फोटो के साथ दीपिका कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा है- शोएब अभी भी काम करना चाहते हैं और अपना बेस्ट देना चाहते हैं, लेकिन उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया है। दीपिका ने अपने पति के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की और उन्हें वापस लौटने के लिए कहा। उन्होंने अपने पति को रियल हीरो भी कहा।
शोएब ने बेटे के साथ स्टेज पर किया डांस
'झलक दिखला जा 11' का ग्रैंडफिनाले ज्लद ही प्रसारित होने वाला है। हाल ही में, शो में एक फैमिली एपिसोड था जहां हर किसी ने अपने घरवालों के लिए एक खास परफॉर्मेंस दी। इस स्पेशल एपिसोड में, शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ और बेटे रुहान के लिए एक डांस किया। वहीं इसी एपिसोड में अचानक से शोएब की पत्नी और बेटे भी स्टेज पर आए और एक्टर के साथ जमकर डांस किया।












Click it and Unblock the Notifications