Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के बारे में शिल्पा शिंदे ने कही ऐसी बात, इंटरनेट पर मच गया बवाल

शिल्पा शिंदे ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के खिलाफ अपनी बात कही है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shilpa Shinde: टीवी का फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स अपने डांस का टैलेंट दिखाते नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक थीं टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे लेकिन अब वह शो से बाहर हो गई हैं। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के खिलाफ अपनी बात कही है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिल्पा शिंदे हुईं डांस शो से बाहर

शिल्पा शिंदे हुईं डांस शो से बाहर

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में घिर जाती हैं। हालांकि शिल्पा शिंदे अपने बयान से पीछे हटतीं नजर नहीं आती हैं। कुछ समय पहले ही शिल्पा शिंदे फेमस डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 से बाहर हुई हैं। दरअसल चोट लगने की वजह से शो के मेकर्स ने शिल्पा शिंदे को बाहर कर दिया है।

शो के जजों पर साधा निशाना

शो के जजों पर साधा निशाना

इसी बीच शिल्पा शिंदे ने डांस रिएलिटी शे झलक दिखला जा 10 के जजों पर सीधा निशाना साधा है। शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह शो के जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के खिलाफ बोलतीं नजर आ रही हैं।

शिल्पा ने कहा- क्या आप हमें ऑस्कर देंगे

शिल्पा ने कहा- क्या आप हमें ऑस्कर देंगे

इस वीडियो में शिल्पा शिंदे शो के जजों पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे वीडियो में कह रही हैं- मुझे याद है कि निया शर्मा को उनके 2 परफॉर्मेंस के लिए कैसे कमेंट मिले थे। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या करण जौहर निया शर्मा को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म देने वाले हैं। ये एक डांस शो है। आप 3 मिनट में हमसे और क्या उम्मीद करेंगे। आप हमें ऑस्कर अवॉर्ड देने वाले हो या फिर हमें नेशनल अवॉर्ड मिलेगा।

बाद में कैंडल मार्च करके क्या होगा

बाद में कैंडल मार्च करके क्या होगा

शिल्पा शिंदे आगे कहती हैं- क्या आपने कभी रुबीना दिलैक की प्रिप्रेशन वीडियोज देखी हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसका जिम्मेदार कौन होगा। बाद में कैंडल लेकर निकलने का कोई मतलब नहीं है। जब तक इंसान है उसकी कद्र करो। बाद का कोई नहीं जानता। वहीं अपने दूसरे वीडियो में शिल्पा शिंदे अपने बयान को जस्टीफाई करतीं नजर आती हैं- शिल्पा शिंदे कहती हैं- मैं डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 के मेकर्स की बहुत इज्जत करती हूं। मैं उन्हें लगातार फॉलो कर रही हूं लेकिन मैं करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को मैसेज देना चाहती हूं।

नोरा फतेही को हिंदी सीखने की जरूरत

नोरा फतेही को हिंदी सीखने की जरूरत

शिल्पा शिंदे ने आगे कहा- करण सर को डांस नहीं आता तो आप मेकअप, कॉस्ट्यूम और सेटअप जैसी चीजों पर कमेंट करो। माधुरी जी को डांस पर बोलने का पूरा हक है लेकिन जहां निया की बात आती है तो वहां वो इमोशनल हो जाती हैं। आप गड़बड़ कर देती हैं। नोरा से शिल्पा शिंदे ने कहा- आप हिंदी चैनल के शो को जज कर रही हो। पहले आप थोड़ा हिंदी सीख लो तो अच्छा रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+