शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान और बेटी समीशा ने ऐसे सेलिब्रेट किया भाई दूज, वीडियो हो रहा है वायरल

Shilpa Shetty Bhai Dooj 2022: शिल्पा शेट्टी ने भाई दूज के मौके पर एक बड़ा ही शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके दोनों बच्चे भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Shilpa Shetty Bhai Dooj 2022: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। आजकल सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की वीडियोज तेजी से वायरल हो जाती हैं। कुछ दिनों पहले ही शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा को लेकर दिवाली की शॉपिंग पर निकली थीं जिस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था। लोगों ने शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा की जमकर तारीफ भी की थी। उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने दिवाली पार्टी से पहले अपने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने बच्चों को दिए गए अच्छे संस्कार के लिए शिल्पा शेट्टी की तारीफ की थी। अब शिल्पा शेट्टी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके दोनों बच्चे भाई दूज का त्योहार मना रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया भाई दूज का वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया भाई दूज का वीडियो

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से एक हैं जो हर भारतीय त्योहार को खूब धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। शिल्पा शेट्टी ने आज भाई दूज के मौके पर एक बड़ा ही शानदार वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में उनके दोनों बच्चे भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बच्चों ने धूमधाम से मनाया भाई दूज

बच्चों ने धूमधाम से मनाया भाई दूज

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई दूज का त्योहार मनाते हुए अपने बेटे वियान और बेटी समीशा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वियान और समीशा एक जैसे कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। मां शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों को सिखा रही हैं कि उन्हें भाई-दूज पर क्या और कैसे करना है। इस वीडियो का आखिरा हिस्सा बहुत ही क्यूट है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

भाई-बहन की यारी होती है सबसे प्यारी

भाई-बहन की यारी होती है सबसे प्यारी

शिल्पा शेट्टी ने भाई दूज के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- भाई-बहन की यारी होती है सबसे प्यारी, सबको हैप्पी भाई दूज। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेटी समीशा को अपने भाई को टीका लगाना सिखा रही हैं और वह उन्हें लड्डू खिलाने को कहती हैं। समीशा भाई के हाथ में एक लड्डू रख देती है और फिर तुरंत वह अपने हिस्से का भी लड्डू उठा लेती है।

वीडियो देख लोग कर रहे हैं शिल्पा की तारीफ

वीडियो देख लोग कर रहे हैं शिल्पा की तारीफ

समीशा को ऐसा करते देखकर शिल्पा जोर से हंस पड़ती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि समीशा को भैया ने एक प्यारा सा गिफ्ट भी दिया, जिसकी झलक वीडियो में मौजूद है। लोगों को शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बच्चों को सिखाई भारतीय परंपरा

बच्चों को सिखाई भारतीय परंपरा

लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर शिल्पा शेट्टी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों को हर अच्छे संस्कार सिखाए हैं। साथ ही बच्चों में भारतीय परंपरा और संस्कृति का भी गुण भरा है। हालांकि कुछ लोग वीडियो में इंग्लिश में बात करने को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस मौके पर जूता पहनने को लेकर शिल्पा की खिंचाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+