'सुपर डांसर 4' के सेट पर हुई शिल्पा शेट्टी की वापसी, भावुक होकर पतियों को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली, अगस्त 20: पॉर्नोग्राफी केस में पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के 3 हफ्ते बाद जब शिल्पा शेट्टी ने 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर वापसी की है। शो में रानी लक्ष्मी बाई से जुड़ी एक परफॉर्मेंस को देखकर शिल्पा शेट्टी ने कहा कि, महिलाओं को अभी भी अपने अधिकारों, पहचान और अपने बच्चों के लिए लड़ना पड़ता है। शिल्पा ने कहा कि जब वह लक्ष्मी बाई की कहानी सुनती हैं तो उन्हें समाज का प्रतिबिंब दिखाई देता है।

'पति के जाने के बाद आज भी महिलाओं को करना पड़ता हैं संघर्ष'
'सुपर डांसर चैप्टर 4' की एक परफॉर्मेंस की एक क्लिप और उस पर उनकी प्रतिक्रिया को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया है। शिल्पा ने कहा कि, मैं झांसी की रानी के बारे में जब भी सुनती हूं, मुझे ऐसे लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है। क्योंकि आज भी औरत को अपने हक के लिए, अपने पति के बाद, लड़ाई लड़नी पड़ती है, अपने अस्तित्व के लिए , अपने बच्चों के लिए। यह कहानी, यह हमें महिलाओं को लड़ने की शक्ति देती है और उन्होंने अपने जीवन से संघर्ष किया। झांसी की रानी वास्तव में एक सुपरवुमन थी।
पतियों को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि, यह वास्तविकता थी, यह हमारा इतिहास है और यह मुझे बहुत गर्व करता है कि हम ऐसी निडर महिलाओं के देश से आते हैं। मेरा सीना चौड़ा हो जाता है, कि कोई भी सुचुएशन हो। हम औरतें में वो पावर है।अपने दम पर लड़ सकते हैं। उस औरत के लिए जो अपने हक के लिए लड़ती है। उन सभी को आज मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम। आपको बता दें कि सुपर डांसर 4 की शूटिंग शुरू होने से पहले शिल्पा शेट्टी की आंखों नम हो गई हैं। जिस कारण से पूरे सेट का भी माहौल काफी गंभीर हो गया।
Recommended Video

सेट पर इमोशनल हुई शिल्पा
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार शिल्पा जब शूटिंग के लिए वैनिट बैन से सेट पर पहुंची तो वहां मौजूद लोग एक्ट्रेस को फिर से देखकर इमोशनल हो गए। शो के सभी प्रतियोगियों ने शिल्पा को फिर से देखकर घेर लिया और उनका जमकर स्वागत किया। शिल्पा शेट्टी इतने लोगों का प्यार एक साथ देखकर भावुक हो गई, कहा जा रहा है सभी का प्यार देखकर ही शिल्पा अपने आंसू रोक नहीं पाईं। ऐसे में शिल्पा को इमोशनल देखकर सेट का माहौल इमोशनल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications