परिवार संग छुट्टियां मनाने अलीबाग पहुंची शिल्पा शेट्टी, साथ नहीं दिखे पति राज कुंद्रा

मुंबई, 23 अक्टूबर: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस वीक एंड पर छट्टियां मनाने के लिए अपने बच्चों और मां के साथ अलीबाग पहुंची। शिल्पा ने मांडवा जेट्टी से अलीबाग के लिए फेरी ली। इस दौरान उनके साथ मां सुनंदा शेट्टी, बेटा वियान और बेटी समीशा नजर आईं। लेकिन उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा नजर नहीं आई। पॉर्नोग्राफी केस में नाम आने के बाद से राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के साथ किसी भी सार्वजनिक जगह पर नहीं देखे गए हैं।

शिल्पा वीकेंड पर बच्चों और मां संग अलीबाग पहुंची

शिल्पा वीकेंड पर बच्चों और मां संग अलीबाग पहुंची

शिल्पा वीकेंड पर बच्चों और मां संग अलीबाग के लिए रवाना हुईं हैं। सामने आईं तस्वीरों में शिल्पा बेटी बे समीशा को गोद में लिए हैं। वहीं वियान का उन्होंने हाथ थाम रखा है। इस दौरान शिल्पा नीले रंग की शर्ट ड्रेस में नजर आईं। मौके पर मौजूद पेपराजी का शिल्पा ने अभिनंदन किया। सामने आई शिल्फा की इन फोटोज में वे अपनी कार से उतरकर अपने बच्चों की देखभाल करती नजर आ रही हैं।

जेल से रिहा होने के बाद शिल्पा के साथ नजर नहीं आए राज

जेल से रिहा होने के बाद शिल्पा के साथ नजर नहीं आए राज

पिछले महीने आर्थर रोड जेल से रिहा होने के बाद से राज ने लो प्रोफाइल में हैं। वह पोर्नोग्राफी के एक मामले में जमानत पर बाहर है। उन्हें एडल्ट वीडियो के निर्माण और स्ट्रीमिंग में कथित संलिप्तता के चलते जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। राज पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन पर मामले में 'मुख्य सूत्रधार' होने का आरोप लगाया गया है।

Recommended Video

    Shilpa Shetty और Raj Kundra ने Sherlyn Chopra पर ठोंका 50 करोड़ की मानहानि का केस | वनइंडिया हिंदी

    शिल्पा ने मीडिया से की थी निजता का सम्मान करने की अपील

    शिल्पा शेट्टी ने राज के मामले में दिए गए अपने बयान में कहा था कि हालांकि यह परिवार के लिए 'चुनौतीपूर्ण' समय रहा है, लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने सभी से अपने बच्चों वियान और समीशा की खातिर अपने परिवार की निजता का सम्मान करने का भी आग्रह किया। शिल्पा ने कहा था कि, हम मीडिया ट्रायल के लायक नहीं हैं। कृपया कानून को अपना काम करने दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+