ठगी केस में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, अब मुंबई पुलिस ने उठाया ये सख्त कदम

Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उन पर दर्ज ₹60 करोड़ की ठगी मामले में मुंबई पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लुक आउट सर्कुलर (LoC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दंपत्ति की लगातार विदेश यात्राओं को देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया था, ताकि जांच में बाधा न आए और वे देश से बाहर न जा सकें।

shilpa-shetty-raj-kundra-face-loc-60-crore-fraud-case

यह मामला एक 60 वर्षीय कारोबारी दीपक कोठारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया है कि शिल्पा और राज की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड ने उनसे करीब ₹60.48 करोड़ की ठगी की।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 14 अगस्त को शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड (जो अब बंद हो चुकी है) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि दंपत्ति ने एक 60 वर्षीय व्यवसायी दीपक कोठारी से करीब ₹60.48 करोड़ की ठगी की।

कोठारी का कहना है कि उन्हें राज कुंद्रा से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिलवाया गया। इसके बाद उन्होंने कंपनी में लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के तहत पैसा लगाया। आरोप है कि कोठारी को हर महीने मुनाफा देने और मूलधन लौटाने का वादा किया गया था।

शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2015 में कोठारी ने ₹31.95 करोड़ और सितंबर 2015 में ₹28.53 करोड़ कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर किए। लेकिन कुछ ही समय बाद कंपनी पर दिवालिया घोषित होने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शिल्पा शेट्टी ने 2016 में कंपनी से इस्तीफा दे दिया और दूसरी तरफ निवेशक को पैसे वापस नहीं मिले। कोठारी का आरोप है कि उनकी दी गई रकम को कंपनी की बजाय दंपत्ति ने अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया।

कानूनी कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धारा 403 (अवैध तरीके से संपत्ति हड़पना), धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 34 (समान इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है।

शिल्पा-राज की ओर से दी गई सफाई

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की ओर से उनके वकील प्रशांत पाटिल ने बयान जारी कर सभी आरोपों को झूठा और आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला एक पुराना लेन-देन है और कंपनी वित्तीय संकट में फंस गई थी। मामला बाद में NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) में चला गया।

पाटिल ने यह भी कहा कि कंपनी पर पहले ही लिक्विडेशन ऑर्डर आ चुका है और पुलिस को सभी जरूरी दस्तावेज, कैश फ्लो स्टेटमेंट और ऑडिट रिपोर्ट पहले ही सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने मामले को "दुर्भावनापूर्ण और निराधार" बताते हुए कहा कि इसमें कोई आपराधिकता नहीं है।

फिलहाल, मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ LoC जारी कर दिया है, यानी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अब बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगे। यह मामला बॉलीवुड और बिजनेस जगत में एक बार फिर से हलचल पैदा कर रहा है, क्योंकि राज कुंद्रा पहले भी विवादों और कानूनी मामलों में फंस चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+