शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा, बी-ग्रेड फिल्मों को लेकर अब सबके सामने रखा पूरा सच
Shilpa Shetty-Raj Kundra Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। पोर्नोग्राफी मामले को लेकर राज कुंद्रा की जमकर चर्चा हो रही है। वहीं राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।
राज कुंद्रा ने लोगों के सामने रखी अपनी परेशानी
राज कुंद्रा ने बताया है कि कैसे उन्हें बार बार परेशान किया जा रहा है। वो इस समय काफी परेशानियों से घिरे हुए हैं क्योंकि अभी कुछ ही दिन पहले पोर्नोग्राफी मामले में उनके घर और ऑफिस में छापेमारी हुई थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

राज कुंद्रा ने आखिरकार तोड़ी अपनी चुप्पी
लंबे समय से इन सभी दिक्कतों को झेल रहे राज कुंद्रा ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। राज कुंद्रा ने एएनआई के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों तक अपनी परेशानी की बात पहुंचाई है। राज कुंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आज तक मैं किसी भी पोर्नोग्राफी, किसी प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं रहा हूं। इन सबसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। जब ये आरोप सामने आया तो मैं बहुत दुखी हुआ था।
'हम टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइड करते थे'
राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि उन्हें जमानत इसलिए मिली क्योंकि ईडी के पास उनके आरोपों को साबित करने के लिए कोई तथ्य या सबूत नहीं था। उन्होंने कहा- मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जहां तक ऐप चलाने की बात है, मेरे बेटे के नाम पर एक लिस्टेड कंपनी थी, एक टेक्नोलॉजी कंपनी। हम टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइड करते थे।
'मेरे जीजा के नाम पर थी एक कंपनी'
राज कुंद्रा ने आगे बताया- एक कंपनी मेरे जीजा के नाम पर थी। इस कंपनी का नाम केनरिन है, जिसमें उन्होंने यूके से चलने वाला एक ऐप लॉन्च किया था। वह निश्चित रूप से बोल्ड था। ये पुराने दर्शकों के लिए बनाया गया था, ये ए-रेटेड फिल्में थीं लेकिन अश्लील नहीं थीं। जहां तक मेरी भागीदारी का सवाल है, मैं पूरी तरह से एक प्रौद्योगिकी प्रदाता रहा हूं।
'राज कुंद्रा ने कभी कोई गलत फिल्म नहीं बनाई'
राज कुंद्रा ने कहा- मैंने आज तक कोई भी ऐसा काम नहीं किया है। अगर हिम्मत है तो कोई भी लड़की सामने आकर बोल दे कि मैं राज कुंद्रा से मिली हूं या उनकी किसी फिल्म में काम किया है, या राज कुंद्रा ने कभी कोई फिल्म बनाई है। मैं केवल सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी की भागीदारी में शामिल हूं और उस ऐप में कुछ भी गलत नहीं चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications