Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raj Kundra: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा, कैसे कमाई इतनी दौलत?

Raj Kundra Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत बिटकॉइन पोंजी घोटाले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियां कुर्क की हैं।

बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुर्क की गई संपत्तियों में राज कुंद्रा का एक फ्लैट भी शामिल है। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित ये फ्लैट राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। आपको बता दें कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Raj Kundra

2400 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं राज कुंद्रा
जानकारी के अनुसार एक बार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उस समय राज कुंद्रा ने कहा था- कि सलमान खान जितना एक फिल्म से कमाते हैं, उतना तो वह एक महीने में ही कमा लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक फेमस बिजनेसमैन हैं और उनकी कमाई अरबों में होती है। खबर है कि उनका कुल नेटवर्थ 2400 करोड़ रुपए है।

18 साल की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
मिडल क्लास फैमिली में जन्मे राज कुंद्रा को उनके माता-पिता ने बड़ी ही मुश्किलों से पाला है। उन्होंने बचपन से ही पैसे की कीमत समझी है। जब वह 18 साल के हुए तो उनके पिता ने उनसे कहा था- या तो हमारा रेस्तरां चलाओ या फिर खुद का कोई काम शुरू कर दो। राज कुंद्रा ने पिता की इस बात को गंभीरता से लेते हुए अपना बिजनेस शुरू कर दिया था।

हीरे का कारोबार शुरू करने के लिए पहुंचे थे दुबई
राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जेब में कुछ पैसे लेकर सबसे पहले दुबई गए थे। वहां हीरा कारोबारियों से मिले थे लेकिन बात नहीं बनी थी। इसके बाद वह नेपाल चले गए थे। कुछ पशमीना शॉलें खरीदीं और उन्हें ब्रिटेन के कुछ ब्रांडेड स्टोर के जरिए बेचना शुरू किया था। उनका ये कारोबार धीरे-धीरे बढ़ने लगा था। इसके बाद हीरे का कारोबार करने के लिए वह दोबारा दुबई पहुंचे थे।

राज कुंद्रा हर महीने 100 करोड़ रुपए कमाते हैं
राज कुंद्रा अलग-अलग क्षेत्र की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक रखते हैं। राज कुंद्रा फैशन इंडस्ट्री, रियल स्टेट, कंस्ट्रक्शन, स्टील प्लांट, फॉरेक्स इनवेस्टमेंट, सतयुग गोल्ड, सुपर फाइट लीग और मुंबई में फूड चेन जैसे कामों से जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा हर महीने करीब 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। ऐसे में एक साल में उनकी कमाई 1200 करोड़ रुपए है, जो बॉलीवुड के किसी भी सुपरस्टार से कहीं ज्यादा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+