क्या शिल्पा शेट्टी के साथ हो रही है कोई साजिश? पति राज कुंद्रा ने कही ऐसी बात, कहानी में है ट्विस्ट

Shilpa Shetty and Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फेमस रेस्तरां "बैस्टियन" के बंद होने की खबर लोगों को दी है जिसके बाद से हर कोई हैरान हो गया है। हर कोई ये जानना चाहता है कि इस रेस्तरां को आखिर क्यों बंद किया गया।

क्या बंद हो रहा है शिल्पा शेट्टा का 'बैस्टियन' रेस्तरां?
आपको बता दें कि रेस्तरां बंद होने की खबर सामने आने के कुछ ही समय बाद शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि 'बैस्टियन' बंद नहीं हो रहा है, बल्कि ये नए अवतार में नजर आने वाला है।

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के रहस्यमयी पोस्ट

-इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने दो नई लोकेशन्स का भी ऐलान किया है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ रहस्यमयी पोस्ट शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

-एक स्टेटस में राज कुंद्रा ने लिखा है- फिक्र ना कर, वाहेगुरु जी अंग संग हैं। एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा है- लोगों के साथ उतना बुरा बर्ताव मत करो, जितना वो हैं, बल्कि उनके साथ अच्छा व्यवहार करो, जितना तुम हो।

-सोशल मीडिया यूजर्स राज कुंद्रा के इन पोस्ट्स को बैस्टियन से जुड़ी हालिया घटनाओं और कथित 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी केस से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो जारी कर दी ऐसी सफाई

फैंस की बढ़ती चिंता को देखते हुए शिल्पा शेट्टी ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की थी। उन्होंने वीडियो में कहा था- नहीं बैस्टियन बंद नहीं हो रहा है, मैं वादा करती हूं। मुझे ढेरों कॉल्स आए हैं, जिससे मुझे एहसास हुआ कि लोग इस जगह से कितना प्यार करते हैं। लेकिन मैं चाहती हूं कि इस प्यार को नकारात्मकता में न बदलें।

'बैस्टियन' का नया रूप और नई शुरुआत

'शिल्पा शेट्टी ने बताया कि 'बैस्टियन' का बांद्रा वाला आउटलेट अब अम्माकाई नाम से एक प्रामाणिक साउथ इंडियन रेस्तां में तब्दील होने जा रहा है। वहीं बैस्टियन ब्रांड को जुहू में एक नई जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है और 'बैस्टियन बीच क्लब' की भी रीओपनिंग की तैयारी चल रही है।

-जहां एक ओर 'बैस्टियन' के भविष्य को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं, वहीं शिल्पा शेट्टी ने सामने आकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनके मुताबिक 'बैस्टियन' सिर्फ एक बदलाव के दौर से गुजर रहा है, ना कि बंद होने की ओर। अब देखना होगा कि उनका ये नया कदम दर्शकों को कितना पसंद आता है।

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

-बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेस टाइकून पति राज कुंद्रा की जिंदगी कुछ दिनों पहले एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए थे। दरअसल मुंबई के एक बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बम फोड़ा था। उनकी शिकायत के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपनी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 75 करोड़ का लोन लिया था, जिसमें 12 फीसदी ब्याज का लुभावना वादा था।

-वहीं आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने पैसों को निवेश करने के नाम पर गायब कर दिया था। दीपक कोठारी का दावा था कि शिल्पा शेट्टी इस डील की गवाह थीं, लेकिन साल 2016 में उन्होंने चालाकी दिखाते हुए कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+