फिर बढ़ी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें, पति-पत्नी के खिलाफ करोड़ो की धोखाधड़ी का दर्ज हुआ केस

फिर बढ़ी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें, पति-पत्नी के खिलाफ करोड़ो की धोखाधड़ी का दर्ज हुआ केस

मुंबई, 14 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए मुसीबतें फिर से बढ़ गई हैं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दोनों पति-पत्नी के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। टाइम्स नाउ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक बिजनेसमैन ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है और 1.51 करोड़ रुपये की मांग की है। पोर्न केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा 2 महीने से भी ज्यादा वक्त के लिए जेल में थे। राज कुंद्रा की कंपनी पर गलत तरीके से अश्लील कंटेंट ऑनलाइन पर प्रसारित करने का आरोप है।

Recommended Video

    Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें क्या है आरोप ? | वनइंडिया हिंदी
    जानें क्या है शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ लगा नया आरोप

    जानें क्या है शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ लगा नया आरोप

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एक बिजनेसमैन धोखाधड़ी और जालसाजी का शिकायत दर्ज करवा 1.51 करोड़ रुपये की मांग की है। यह मामला शिल्पा और राज कुंद्रा द्वारा शुरू किए गए एक फिटनेस उद्यम से जुड़ा है। आरोप लगाया जा रहा है कि शिल्पा और राज कुंद्रा ने इस वेंचर के लिए देशभर के निवेशकों से पैसे लिए थे। शिकायतकर्ता बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने 1.51 करोड़ रुपये वापस करने की मांग की, तो दंपति ने उसे धमकी दी। जिसके बाद ही शिकायतकर्ता बिजनेसमैन कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है।

    'शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए 2014 से धोखाधड़ी कर रहे हैं'

    'शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए 2014 से धोखाधड़ी कर रहे हैं'

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता बिजनेसमैन का नाम नितिन बराई है। नितिन बराई ने मुंबई के बांद्रा पुलिस को शिकायत दर्ज कर करहा है कि शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए 2014 से धोखाधड़ी कर रहे हैं।

    बांद्रा पुलिस ने नितिन बराई की शिकायत पर शिल्पा शेट्टी ,राज कुंद्रा समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। जिसमें 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज किया गया है।

    जेल से रिहा होने के बाद शिल्पा के साथ मंदिर में दिखे राज कुंद्रा

    जेल से रिहा होने के बाद शिल्पा के साथ मंदिर में दिखे राज कुंद्रा

    कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा होने के बाद राज कुंद्रा पिछले हफ्ते पहली बार सार्वजनिक रूप से पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ देखे गए थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश में रहने के दौरान एक प्रतिष्ठित मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखा गया था। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी को अकेले ही स्पॉट किया गया था। शिल्पा शेट्टी के साथ उस वक्त उनके बच्चे और पति राज कुंद्रा नहीं थे।

    जेल बाहर आते ही राज कुंद्रा ने डिलीट किया अपना सोशल मीडिया अकाउंट

    जेल बाहर आते ही राज कुंद्रा ने डिलीट किया अपना सोशल मीडिया अकाउंट

    जुलाई 2021 में राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अपने ऐप्स के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाने और वितरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 45 वर्षीय व्यवसायी राज कुंद्रा को दो महीने बाद सितंबर 2021 में जमानत पर रिहा किया गया था। राज कुंद्रा ने जमानत पर रिहा होने के फौरन बाद अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया।

    राज कुंद्रा के जेल जाने पर शिल्पा ने कही थी ये बात

    राज कुंद्रा के जेल जाने पर शिल्पा ने कही थी ये बात

    विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिल्पा शेट्टी ने एक सोशल मीडिया बयान में परिवार की गोपनीयता के लिए अनुरोध किया था। शिल्पा ने कहा था, ''एक परिवार के रूप में हम अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं, खासकर एक मां के रूप में - मेरे बच्चों की खातिर हमारी गोपनीयता का सम्मान करें और आपसे अनुरोध है कि आप इसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें। मैं एक गौरवान्वित कानून का पालन करने वाली भारतीय नागरिक हूं और पिछले 29 वर्षों से एक मेहनती पेशेवर हूं। लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है और मैंने कभी किसी को निराश नहीं किया है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+