'भाड़ में जाए लोग, हम अपनी जिंदगी जिएंगे', कंट्रोवर्सी पर हंसती नजर आईं शिल्पा-जैकलीन, Video Viral
मुंबई, 06 मार्च: पिछले कुछ वक्त में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिज के साथ जमकर कंट्रोवर्सी हुईं थी। शिल्पा शेट्टी जहां अपने पति राज कुंद्रा को लेकर विवादों में थीं, तो वहीं एक्ट्रेस जैकलीन का नाम 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़ा गया था। वहीं अब दोनों अभिनेत्रियां 'शेप ऑफ यू' के सेट पर अपने विवादों पर जमकर हंसती हुई नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी का आ रहा नया शो
दरअसल, 11 मार्च से शिल्पा शेट्टी अपना नया शो 'शेप ऑफ यू' लेकर आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर नए शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिससे साफ पता चलता है कि उनके आने वाले शो में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज भी हिस्सा लेने आ रही हैं। इंस्टा पर शेयर किए गए टीजर में जैकलीन, शिल्पा के न्यू हेल्थ और फिटनेस चैट शो में मेहमानों में से एक है। शो में जॉन अब्राहम, शमिता शेट्टी, मसाबा गुप्ता, शहनाज गिल, ताहिरा कश्यप, बादशाह और रकुल प्रीत सिंह सहित कई अन्य हस्तियां दिखाई देंगी।

'मैं शायद थोड़ा अकेलेपन से गुजर रही थी'
टीजर में आप देख सकते हैं कि मेंटल हेल्थ के एक सेगमेंट में जैकलीन ने कहा कि 'मैं शायद थोड़ा अकेलेपन से गुजर रही थी।' हालांकि क्लिप ने उस समय के बारे में और खुलासा नहीं किया, जिसका वह जिक्र कर रही थी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया था, जिसमें उनकी ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ एक तस्वीर सामने आने के बाद गोपनीयता का अनुरोध किया गया था।

'कंट्रोवर्सीज हो नहीं हो, भाड़ में जाए लोग'
वहीं जैसे ही टीजर खत्म हुआ, शिल्पा और जैकलीन को हंसते हुए देखा गया, क्योंकि होस्ट ने कंट्रोवर्सी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि "कंट्रोवर्सीज हो नहीं हो, भाड़ में जाए लोग, हम अपनी जिंदगी जीएंगे। एक ही जिंदगी है।"

विवादों के फंसीं थी दोनों एक्ट्रेस
बता दें कि पिछले साल दोनों अभिनेत्रियों ने खुद को विवादों के बीच में पाया था। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को कथित तौर पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एक ऐप के जरिए स्ट्रीमिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं पिछले साल जैकलीन से मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कई बार पूछताछ की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications