श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की लाइफ में कैसे हुई थी शिखर पहाड़िया की एंट्री? फिर पापा के साथ किया था ऐसा काम

Shikhar Pahariya and Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फेमस फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का नाम पिछले कुछ समय से युवा बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की मुलाकात
खबर है कि जाह्नवी कपूर ने 'कॉफी विद करण 8' में अपने नए प्यार शिखर पहाड़िया का नाम गलती से ले लिया था, जिसके बाद से लोग इस खास शख्स के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। लोगों के मन में ये सवाल बार बार उठ रहा है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की मुलाकात कैसे हुई थी और क्या सच में दोनों रिलएशनशिप में हैं?

Janhvi Kapoor

सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं शिखर
जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका नाम सुशील कुमार शिंदे था। सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं और शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर पहाड़िया के छोटे भाई का नाम है वीर पहाड़िया जो कि जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर कही थी ऐसी बात
आपको बता दें कि शिखर और जाह्नवी दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने साथ में हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला के साथ स्वाइप राइड शो में अपने 'पहले सीरियस बॉयफ्रेंड' शिखर पहाड़िया के बारे में खुलकर बात की थी।

शिखर ने जाह्नवी के पिता के साथ खिंचवाए थे फोटोज
जानकारी के अनुसार जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के इवेंट में एक साथ नजर आए थे। इस इवेंट में शिखर ने जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ कैमरे पर पोज भी जिए थे। दोनों कई बार एक साथ पार्टी करते भी नजर आ चुके हैं।

शिखर और जाह्नवी की स्कूल से है दोस्ती
जाह्नवी कपूर ने खुद बताया था कि शिखर पहाड़िया के साथ उनका रिश्ता हाई स्कूल से चलता आ रहा है। दोनों ने साथ में मुंबई के Ecole Mondiale World स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। जब जाह्नवी कपूर कॉलेज की पढ़ाई करने लॉस एंजेलिस गईं उस दौरान कपल का ब्रेकअप हो गया था। जाह्नवी कपूर के पढ़ाई पूरी कर मुंबई लौटने के बाद दोनों फिर से मिले थे और दोनों के बीच प्यार शुरू हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+