Sherlyn Chopra: होली पर शर्लिन चोपड़ा के साथ ये क्या हो गया, बार-बार बोलती रहीं 'डोंट टच मी' लेकिन फिर भी वो..

Sherlyn Chopra: अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शर्लिन चोपड़ा अकसर ही छोटे और रिवीलिंग कपड़ों में नजर आती हैं, जिसे लेकर उनकी जमकर चर्चा होती है।

होली पर शर्लिन चोपड़ा के साथ हुई ऐसी घटना
वहीं इस बार होली पर इन्हीं कपड़ों की वजह से शर्लिन चोपड़ा के साथ एक घटना घट गई है जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वह रिवीलिंग कपड़े पहन हाथ में पिचकारी लिए पैपराजी के साथ होली मना रही थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदतमीजी की है।

Sherlyn Chopra

शर्लिन ने कहा- डोंट चट मी, लगाई मदद की गुहार

आपको बता दें कि इस घटना के बाद शर्लिन चोपड़ा काफी डर गई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लोगों से कह रही थीं- डोंट टच मी। साथ ही वह मदद की गुहार भी लगा रही थीं। इसी बीच शर्लिन चोपड़ा के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शर्लिन चोपड़ा को लोगों ने घेरा हुआ था

-वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा को लोगों ने घेरा हुआ है और वो एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें क्लिक करने और सेल्फी लेने की जमकर कोशिश कर रहे हैं।

-वहीं बीच-बीच में शर्लिन की आवाज आ रही है- एक सेकेंड, डोंट टच मी। डोंट टच मी मैं कह रही हूं ना। इसके बाद उन्होंने किसी को मदद के लिए बुलाया और कहा- सर देखिए, क्या हो रहा है यहां पर। इतने पास आ रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा का होली का फोटोशूट

-इसके अलावा वहां मौजूद पैपराजी भी उन लोगों को शर्लिन चोपड़ा के नजदीक आने और फोटो क्लिक करने से रोकते नजर आ रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

-इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने होली पर स्पेशल फोटोशूट भी करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, उन्होंने पिचकारी लिए और पानी बिखरेते हुए जमकर पोज दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+