'दुश्मन का दोस्त भाई', आदिल खान दुर्रानी संग हुए विवाद के बाद शर्लिन चोपड़ा ने बांधी राखी, हुए बुरी तरह ट्रोल

Sherlyn Chopra And Adil Khan Durrani: जब से राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी जेल से बाहर आए हैं तभी से वह चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब राखी के खिलाफ होकर उनकी बेस्ट फ्रेंड देवश्री और शर्लिन चोपड़ा आदिल के सपोर्ट में खड़े हो गए।

लेकिन हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन चोपड़ा और आदिल खान दुर्रानी की तू-तू मैं मैं हो गई थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। शर्लिन चोपड़ा इस बात से नाराज हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी जगह आदिल खान दुर्रानी ने ले ली। ऐसे में गुस्सा होकर वह वहां से चली जाती हैं। अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी चर्चा में हैं।

Sherlyn Chopra

30 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। ऐसे में इन विवादों के बीच शर्लिन चोपड़ा ने आदिल खान दुर्रानी की कलाई पर राखी बांधी। इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि शर्लिन ने सूट पहनकर आदिल की आरती उतारी और फिर उन्हें माथे पर टीका लगाया। इसके बाद आखिर में आदिल को शर्लिन ने राखी बांधी। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।

जैसे ही शर्लिन और आदिल का यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ उसके बाद से दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हूं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतना ड्रामा क्यों हो रहा है और तुम हमें ये सब ड्रामा क्यों दिखा रहे हो यार'। एक ने लिखा, 'दुश्मन का दोस्त अब भाई'। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+