शेखर सुमन ने पत्नी को गिफ्ट की 2.4 करोड़ की लग्जरी कार, शादी की सालगिरह पर दिया ऐसा सरप्राइज
Shekhar Suman New Car: अपनी शादी की सालगिरह को स्पेशल बनाने के लिए शेखर सुमन ने इतनी महंगी कार वाइफ को गिफ्ट की है।

Shekhar Suman New Car: बॉलीवुड एक्टर और इंडियाज लाफ्टर चैंपियन सीजन 1 के जज शेखर सुमन ने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को काफी महंगी कार गिफ्ट की है। इस लग्जीरियस कार की कीमत 2.4 करोड़ रुपये है। शेखर सुमन के इस गिफ्ट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शेखर सुमन अपने बेटे अध्य्यन सुमन के साथ नई 'बीएमडब्यू' के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि शेखर सुमन कुछ समय पहले टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में रविवार का एक खास सेगमेंट होस्ट करते नजर आए थे। इस सेगमेंट में वह घरवालों की हंसी मजाक में खूब क्लास लगाते थे। दर्शकों को ये एपिसोड काफी पसंद भी आता था।
शेखर सुमन ने पत्नी को दिया सरप्राइज
वहीं खबर है कि शेखर सुमन ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी अलका को BMWi7 सीरीज की एक्सपेंसिव कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 2.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आपको बता दें कि शेखर सुमन ने इस लग्जरी कार के जरिए अपनी वाइफ अलका को सरप्राइज दिया है। अपनी शादी की सालगिरह को स्पेशल बनाने के लिए शेखर सुमन ने इतनी महंगी कार वाइफ को गिफ्ट की है।
शिव ठाकरे ने भी दी बधाई
शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर जब से ये तस्वीर शेयर की है तब से आम लोगों से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक उन्हें कार के लिए बधाई दे रहे हैं। इस फोटो में शेखर सुमन के साथ उनके बेटे अध्ययन सुमन भी नजर आ रहे हैं। दोनों ही कार को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में शेखर सुमन की पत्नी अलका शादी की सालगिरह पर केक काटती नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर बिग बॉस 16 में नजर आए कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने भी शेखर सुमन को बधाई दी है।
आपको बता दें कि शेखर सुमन फिल्मों में भले ही कम नजर आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अर्चना पूरन सिंह के साथ 'इंडियाज लाफ्टर चैम्पियन' के जज के तौर पर नजर आए थे। वहीं शेखर सुमन के बेटे अध्य्यन सुमन जल्द ही रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वह एक बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications