सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से बुरी तरह हिल गई थीं शहनाज, टूटने की बजाय बदल डाली अपनी जिंदगी

सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक यूं दुनिया छोड़ जाने के बाद शहनाज गिल टूटी नहीं, बल्कि उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाना शुरू कर दिया।

मुंबई, 2 सितंबर: आज फैंस के चहेते सिद्धार्थ शुक्ला को दुनिया को अलविदा कहे पूरा एक साल बीत चुका है। आज से ठीक एक साल पहले ही सिद्धार्थ के फैंस को तगड़ा झटका लगा था, जब अचानक एक्टर सबको छोड़ गए। फैंस के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल को भी काफी अकेला कर गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की बॉन्डिंग से कोई अंजान नहीं है। दोनों ने साथ में खूब समय बिताया और धीरे-धीरे फैंस के पसंदीदा कपल की लिस्ट में शुमार होते चले गए। लेकिन सिद्धार्थ के अचानक निधन ने शहनाज को गहरा सदमा दिया। शहनाज का सिसक-सिसक कर रोते हुए वो वीडियो फैंस को आज भी याद है। लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज टूटी नहीं, बल्कि खुद को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया।

Recommended Video

    Sidharth Shukla First Death Anniversary: क्या हुआ था उस रात, जानें | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    फैंस के फेवरेट 'सि़डनाज'

    फैंस के फेवरेट 'सि़डनाज'

    सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बहुत मशहूर थी। दोनों की नोक-झोंक और प्यार ने बिग-बॉस के घर में फैंस को जमकर एंटरटेन किया था। फिर दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे थे। लेकिन सिद्धार्थ का जाना शहनाज को सदमा दे गया। शहनाज गिल की हालत उस वक्त फैंस से देखी नहीं गई, जब सिद्धार्थ उन्हें ऐसे अकेला कर गए।

    शहनाज को लगा सदमा

    शहनाज को लगा सदमा

    लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज टूटी नहीं, बल्कि उन्होंने खुद को पहले भी ज्यादा मजबूत बना लिया। एक्टर के निधन के बाद शहनाज ने दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा संग हौसला रख में काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हुई।

    खुद को बनाया मजबूत

    खुद को बनाया मजबूत

    इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला की याद में तू यहीं है रिलीज किया गया। ये गाना खूब ट्रेंड में रहा था। दर्शकों को शहनाज का ये सॉन्ग बेहद पसंद आया। गाना फैंस को बेहद इमोशनल कर गया और लोग सिडनाज की यादों को दिल में बसा सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते रहे।

    देखने लायक है ट्रांसफॉर्मेशन

    देखने लायक है ट्रांसफॉर्मेशन

    बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज गिल का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। एक्ट्रेस ने अपना वजन इस तरह घटाया कि लोग देखते रह गए। शहनाज का नया अवतार बिल्कुल ही अलग था। अपने बदले लुक के चलते शहनाज को मोस्ट स्टाइिश फेस का अवॉर्ड भी मिला।

    पॉपुलर हैं शहनाज

    पॉपुलर हैं शहनाज

    अब शहनाज टेलीविजन ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जाना-माना नाम हैं। शहनाज का चेहरा अब काफी मशहूर हैं। शहनाज मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी की भी फेवरेट हैं। उन्होंने कई दफा शहनाज गिल के फोटोशूट भी किए हैं।

    सलमान खान संग करेंगी फिल्म

    सलमान खान संग करेंगी फिल्म

    शहनाज के अपकमिंग प्रोजेक्टर की बात की जाए, तो एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। शहनाज गिल सलमान खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

    एक्ट्रेस के हाथ लगा जैकपॉट

    एक्ट्रेस के हाथ लगा जैकपॉट

    शहनाज को एक के बाद एक प्रोजेक्ट मिलते जा रहे हैं। बॉलीवुड में लॉन्च होने से पहले ही एक्ट्रेस ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट की भी घोषणा कर दी है। शहनाज गिल जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही संग भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+