क्या सलमान खान ने किया शहनाज गिल को ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बाहर? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

शहनाज गिल बॉलीवुड दबंग सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन अब खबरें आ रही कि, एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

मुंबई, 8 अगस्त: बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल टीवी जगत से बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शुटिंग भी शुरू कर दी थी। जिसके बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड भी थे। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां खबर आ रही है कि शहनाज गिल को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। लेकिन ऐसा क्यों हुआ चलिए जानते हैं।

कभी ईद कभी दिवाली से बाहर हुईं शहनाज गिल!

कभी ईद कभी दिवाली से बाहर हुईं शहनाज गिल!

सलमान खान और शहनाज गिल के आपसी रिश्ते से हर कोई वाकिफ है। दोनों कईं बार साथ में स्पॉट भी किए जाते हैं। सलमान खान ने शहनाज गिल को अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में डेब्यू करने का चांस दिया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि, टेली चक्कर की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस को अब फिल्म से बाहर कर दिया गया है, लेकिन इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।

शहनाज ने सलमान को किया अनफॉलो

शहनाज ने सलमान को किया अनफॉलो

खबरों के मुताबिक, शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को अनफॉलो भी कर दिया है। जिसके बाद से दोनों के बीच हुई तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं। अब इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर खलबली मच चुकी है।

शहनाज गिल का वायरल हुआ था लुक

शहनाज गिल का वायरल हुआ था लुक

खबरें सामने आने के बाद सलमान खान और शहनाज गिल की तरफ से किसी भी तरह आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ना ही इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान शहनाज गिल का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। जिसमें साउथ स्टाइल में बालों में गजरा लगाए और साड़ी पहने शहनाज गिल नजर आई थीं।

ये दो एक्टर्स भी हुए थे फिल्म से बाहर

ये दो एक्टर्स भी हुए थे फिल्म से बाहर

इससे पहले खबर आई थी कि, सलमान खान ने कईं एक्टर्स को फिल्म से बाहर का रस्ता दिखाया था। सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने फिल्म की शुटिंग शुरू कर दी थी। लेकिन मेकर्स से हुए मतभेद के कारण उन्होंने फिल्म ना करने का फैसला लिया। इसके अलावा जहीर इकबाल ने भी इस फिल्म से बाहर होने का फैसला किया था।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि, सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में शहनाज गिल को छोड़ पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगू अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। ये फिल्म साल के अंत में यानी 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+