सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब कैसी है शहनाज गिल की हालत, एक्ट्रेस की मां ने बताया

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद कैसी है शहनाज की गिल की हालत, एक्ट्रेस की मां ने बताया

मुंबई, 14 सितंबर: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से सबसे ज्यादा धक्का उनकी मां और उनकी करीबी दोस्त शहनाज गिल को लगा है। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज गिल बेसुध हालत में दिखी थीं। उसके बाद से ही फैंस को शहनाज गिल की चिंता सता रही थी। शहनाज की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो गई थी। सिद्धार्थ शुक्‍ला की मौत के बाद ही शहनाज बेसुध सी हैं। शहनाज के पिता से लेकर भाई तक यह बता चुके हैं कि शहनाज इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाई हैं। अब शहनाज गिल की मां ने एक्टर अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को बताया है कि शहनाज की हालत कैसी है।

कैसी है शहनाज गिल की हालत?

कैसी है शहनाज गिल की हालत?

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के वक्त वो और शहनाज गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शहनाज बहुत ही खराब हालत में थीं। स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए अभिनव शुक्ला ने खुलासा किया है कि शहनाज अब पहले से बेहतर हैं। शहनाज अच्छी तरह से मुकाबला कर रही हैं।''

अभिनव शुक्ला ने कहा, ''मैं प्रार्थना करता हूं और शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को पूरी शक्ति मिले। मैं और रुबीना उसकी मां से मिले और वह अच्छी तरह से मुकाबला कर रही है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी पीड़ा को शांत करें।"

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से सोशल मीडिया से दूर हैं शहनाज

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से सोशल मीडिया से दूर हैं शहनाज

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज गिल सोशल मीडिया से दूर हैं। उन्होंने अब तक कोई सार्वजनिक उपस्थिति भी नहीं की है। सिडनाज के फैंस शहनाज गिल के पोस्ट का फिलहाल इतंजार कर रहे है। लेकिन शहनाज ने कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डाली है।

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज गिल सोशल मीडिया से लगभग गायब ही हो गई हैं।

इस साल के आखिर तक शादी करने वाले थे शहनाज और सिद्धार्थ

इस साल के आखिर तक शादी करने वाले थे शहनाज और सिद्धार्थ

सिद्धार्थ शुक्ला के मौत के बाद, बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट दिया कि शहनाज और सिद्धार्थ इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपने परिवारों को सूचित किया था कि वह दोनों शादी करना चाहते हैं। इसलिए परिवार वाले भी शादी की तैयारी में थे। इतना ही नहीं, वे शादी के फंक्शन के लिए कमरे, खाना और अन्य सेवाओं को बुक करने के लिए मुंबई के एक आलीशान होटल के साथ भी बातचीत कर रहे थे। वो तीन दिन की होटल बुक करना चाहते थे। जिसकी योजना तीन दिनों की अवधि के लिए थी। दोनों अभिनेताओं, उनके दोस्तों और परिवारों ने इसे गुप्त रखा था।"

'शहनाज गिल पर क्या बीत रही है, कोई नहीं समझ सकता'

'शहनाज गिल पर क्या बीत रही है, कोई नहीं समझ सकता'

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह ने शहनाज के बारे में बात करते हुए कहा था कि कोई भी नहीं समझ सकता कि शहनाज अभी क्या कर रही है क्योंकि जिसे आप बहुत प्यार करते हैं उसे खोना बहुत दर्दनाक बात है। शहनाज गिल पर क्या बीत रही है, ये बात कोई और नहीं समझ सकता।

सिद्धार्थ और शहनाज की केमिस्ट्री पर टिप्पणी करते हुए अक्षरा ने कहा कि हर कोई उन्हें एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखेगा लेकिन अब लोग उन्हें फिर से एक साथ नहीं देख पाएंगे।

Recommended Video

    Sidharth Shukla को Doctors ने दी थी Exercise & Workout कम करने की सलाह !, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+