Shehnaaz Gill की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल से इंस्टा लाइव आकर बताया अब कैसी है हालत

Shehnaaz Gill Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को लेकर चर्चा में बनी हैं। फिल्म में शहनाज की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बुरी खबर आई है। बता दें कि, देर रात शहनाज गिल की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, शहनाज गिल जब अपनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का प्रमोशन कर रही थीं तो उन्होंने अचानक कुछ ऐसा खा लिया जिसके कारण उनका पेट खराब हो गया। एक्ट्रेस ने पहले इसे नजरअंदाज किया लेकिन बाद में दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Shehnaaz Gill

शहनाज गिल देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई कहती हैं कि, देखो समय सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। दोस्तों, मैं अब ठीक हूं। मुझे इंफेक्शन हो गया था, मैंने ना सैंडविच खा लिया था। इंफेक्शन हुई है मुझे फूड इंफेक्शन।'

इसके बाद इंस्टा लाइव पर शहनाज गिल के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अनिल कपूर ने उनको चीयर करते हुए कमेंट किया, 'आप मुमताज की तरह हैं... अगली मुमताज। सब देख रहे हैं सराहना कर रहे हैं।' इसके अलावा एक्ट्रेस का हाल जानने के लिए रिया कपूर अस्पताल पहुंची। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+