Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल की बिगड़ी तबीयत, अस्‍पताल में भर्ती, जानें क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?

Shehnaaz Gill Health: पंजाबी फिल्मों और गानों से लेकर बॉलीवुड तक में एक्ट्रेस शहनाज गिल अपना जलवा बिखेर रही हैं। शहनाज गिल ने अपनी फिटनेस को लेकर काफी अच्छा काम भी किया है। फिलहाल उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है।

शहनाज गिल की बिगड़ी तबीयत
शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहनाज गिल की तबीयत काफी खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहनाज को लेकर ये खबर सबसे पहले उनके भाई शहबाज बदेशा ने शेयर की है।

Shehnaaz Gill

भाई शहबाज बदेशा ने दी जानकारी

शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने वीडियो कॉल के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि उन्हें क्या हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं शहनाज गिल के करीबी दोस्त करणवीर मेहरा एक्ट्रेस को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

करणवीर मेहरा ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

करणवीर मेहरा ने अस्पताल में शहनाज गिल से मुलाकात करने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने शहनाज गिल की सेहत का अपडेट दिया है। करणवीर मेहरा ने स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया है और वह उसमें कह रहे हैं- मुझे आप लोगों से बस यही चाहिए कि आप दिल से दुआ करें कि ये लड़की (शहनाज गिल) पूरी एनर्जी के साथ जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

अस्पताल में बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं शहनाज

-इसके बाद करणवीर मेहरा ने अपना कैमरा शहनाज गिल की ओर घुमाया जो अस्पताल में बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज हाथों से अपना चेहरा छिपाती दिख रही हैं। करणवीर मेहरा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल के हाथों पर कैनुला लगा हुआ है।

-वीडियो में शहनाज गिल ने मुस्कुराते हुए कहा- हंसा रहा है मुझे। इसके बाद करणवीर मेहरा अपनी दोस्त शहनाज गिल को जल्दी ठीक होने के लिए कहते हैं। वह शहनाज से कहते हैं- जल्दी ठीक हो जा फिर साथ में पार्टी करेंगे। आपको बता दें कि शहनाज गिल को अस्पताल में क्यों भर्ती किया गया है, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है।

शहनाज गिल का चमचमाता करियर

-आपको बता दें कि शहनाज गिल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस और सिंगर हैं। इसके अलावा वह कई पंजाबी और हिंदी म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। शहनाज गिल 'थैंक यू फॉर कमिंग' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही वरुण शर्मा के साथ अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' में भी नजर आएंगी।

-शहनाज गिल को टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में देखा था। इसी शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है। शो में उनकी और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। खबर थी कि दोनों के बीच शो खत्म होने के बाद भी एक खास रिश्ता बना हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+