फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग से फूट-फूटकर रोते हुए बाहर निकलीं शहनाज गिल, आखिर क्या हुई बात

सलमान खान की चहेती एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल फिल्म 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कैमरे पर जो कहा वह हैरान कर देने वाला था।

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कई बड़े कलाकार जैसे बोमन ईरानी, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंग्पा, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'ऊंचाई' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इससे पहले इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस इवेंट को अनुपम खेर ने होस्ट किया था। मुंबई में आयोजित फिल्म 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थे जिसमें जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, कंगना रनौत, भाग्यश्री, सलमान खान, रानी मुखर्जी, काजोल जैसे नाम शामिल हैं। सलमान खान की चहेती एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने कैमरे पर जो कहा वह हैरान कर देने वाला था।

फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं शहनाज गिल

फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं शहनाज गिल

आपको बता दें कि फिल्म 'ऊंचाई' से करीब 7 साल बाद डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन के द्वारा बनाई गई है। ऐसे में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा था। इस इवेंट में सलमान खान की चहेती एक्ट्रेस और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल भी पहुंची थीं। वह इस इवेंट के दौरान बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

फिल्म देखने के बाद खूब रोईं शहनाज

फिल्म देखने के बाद खूब रोईं शहनाज

भले ही फिल्म 'ऊंचाई' आज रिलीज हुई हो लेकिन शहनाज गिल ने इसका रिव्यू कल यानी 10 नवंबर को ही कर दिया था। फिल्म देखने के बाद जब शहनाज गिल बाहर आईं तो उनकी आंखे सूजी हुई सी नजर आ रही थीं। उन्हें इस तरह देखकर बाहर खड़े पैपाराजी ने उनसे पूछा कि क्या आप अंदर रोई थीं। इस पर शहनाज गिल ने कहा कि 'ऊंचाई' बहुत अच्छी फिल्म है और वह इसे देखकर फूट-फूटकर रोई थीं।

शहनाज ने कहा- ये मूवी सबको देखनी चाहिए

शहनाज ने कहा- ये मूवी सबको देखनी चाहिए

शहनाज गिल ने फिल्म के बारे में आगे कहा- मैं बता रही हूं कि ये मूवी बहुत अच्छी है और सभी को देखनी चाहिए। मुझे जितना समझ आया है इसमें बहुत ही प्यारा मैसेज है। ये फिल्म सीखाती है कि कैसे आप असंभव चीजों को भी संभव बना सकते हैं। शहनाज गिल को इस तरह से रोते देख सभी लोग हैरान हो गए थे। वहीं शहनाज गिल का रोते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शहनाज के फैंस ने कही ये बात

शहनाज के फैंस ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए शहनाज गिल के फैंस का कहना है कि अगर शहनाज इस फिल्म के बारे में कह रही हैं तो जरूर कुछ खास होगा। वहीं कुछ ने कहा कि चार चार सुपरस्टार इस फिल्म में हैं और अब शहनाज ने भी कह दिया है तो वह जरूर इस फिल्म को देखेंगे। ये फिल्म सबके लिए बहुत ही खास होने वाली है।

ट्रेलर में दिखाया गया इस फिल्म का चैलेंज

ट्रेलर में दिखाया गया इस फिल्म का चैलेंज

इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि 65 साल से अधिक उम्र के पुरुषों के लिए इस चुनौतीपूर्ण ट्रेक को करना कितना मुश्किल भरा हो सकता है। वहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस ट्रेक की गाइड हैं और वह ट्रेक की मुश्किलों को समझाती नजर आ रही हैं। उम्र और कठिनाइयों के कारण इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि तीनों ट्रेक पूरा कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+