मिल गया 'बिग बॉस 19' के पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, सामने आया नाम, जल्द होगी घर में एंट्री
'बिग बॉस 19' अब धीरे-धीरे अपनी जगह दर्शकों के बीच बनाता जा रहा है। अब शो में हर दिन कुछ ना कुछ हो रहा है, जिसे देख दर्शक भी एक्साइटेड हो रहे हैं। दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान काफी फटकार लगाने वाले हैं इसका प्रोमो भी आया है। जिसमें सलमान खान अमाल मलिक को समझाते हैं।
अब शो में दर्शक वाइल्ड कार्ड एंट्री की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वाइल्ड कार्ड शो में और एक्साइटमेंट लाएंगे। इसके लिए अब एक नाम भी सामने आ रहा है। घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में कौन आएगा, हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं?

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर जो व्यक्ति घर में घुसेगा उसका नाम शहबाज बदेशा है। जो शहनाज गिल के भाई हैं। शहबाज का नाम इस सीज़न में शुरुआत से चल रहा था। प्रीमियर एपिसोड के दौरान भी वो सामने आए थे। बिग बॉस ने मृदुल और शहबाज के लिए वोटिंग करवाई थी। जो जीता था, उसे घर के अंदर भेजा गया था। तब बाजी मृदुल ने मारी थी। क्योंकि शहबाज को कम वोट मिले थे। फैन फॉलोइंग के मामले में मृदुल शहबाज से बहुत आगे हैं। अब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शहबाज घर में एंट्री मारने वाले हैं। 'बिग बॉस' के लाइव अपडेट्स देने वाले एक पेज ने शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री की पुष्टि की है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इस नाम पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।
बिग बॉस 19 के पहले नॉमिनेशन में जिन पाँच सदस्यों के नाम सामने आए हैं, वो तान्या मित्तल, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद और आवेज़ दरबार हैं। यह नॉमिनेशन कुनिका सदानंद के कैप्टन पद से हटने के बाद हुआ है। उनकी कैप्टेंसी वाली इम्युनिटी अशनूर को मिल गई। जिसके बाद वो इस बार नॉमिनेशन से बच गईं थी। नया प्रोमो भी आया है। जिसमें सलमान नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक बाहर जाने के लिए कहते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि वो नाम आवेज होगा। वही, शो से सबसे पहले बाहर जाएगा।
सोशल मीडिया पर भी 'बिग बॉस 19' के पहले नॉमिनेशन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 'बिग बॉस 19' से जुड़ी ख़बरें देने वाले सूत्रों के अनुसार, पहले नॉमिनेशन में आवेज़ दरबार के घर से बाहर होने की संभावना है। हालांकि ये तो रविवार के दिन पता चलेगा कौन घर से बाहर जाता है। बिग बॉस 19 की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hidi।












Click it and Unblock the Notifications