Shefali Jariwala: 'कुछ बेरहम लोग',आखिर किस पर भड़के पराग त्यागी? 'बेटे' की हेल्थ पर दिया बड़ा अपडेट
Shefali Jariwala: 27 जून को 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला ने असमय दुनिया को अलविदा कह दिया, उनकी मौत से पूरा सिने जगत सदमे मे हैं। लोग अभी भी यही सवाल कर रहे हैं कि जो लड़की इतनी स्वस्थ थी और फिटनेस पर इतना ध्यान देती थी वो इस तरह से दुनिया से कैसे चली गई? अभी तक की रिपोर्ट में यही कहा गया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
हालांकि अभी एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। शेफाली के घरवालों पर तो जैसे दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा है तो वहीं शेफाली के पति पराग त्यागी की एक पोस्ट भी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

शेफाली के पति पराग को आया गुस्सा (Shefali Jariwala)
एक दिन पहले ही पराग ने अपनी परी यानी शेफाली को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी थी लेकिन आज की पोस्ट गुस्से से भरी हुई है, अब आप सोच रहे होंगे कि पराग किस पर भड़क गए तो आपको बता दें कि पराग का गुस्सा फूटा है उन लोगों पर जो कि उनके प्रिय डॉग सिम्बा को लेकर ऊंटपटांग बातें कर रहे हैं।
सिम्बा के साथ जरूरतमंदों को भोजन बांट रहे पराग
टीवी अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद अपने पालतू कुत्ते सिम्बा के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सिम्बा के साथ मुंबई में जरूरतमंदों को भोजन बांटते नजर आ रहे हैं।
'सिम्बा स्वस्थ है लेकिन कुछ लोग बहुत बेरहम हैं' (Shefali Jariwala)
वीडियो में त्यागी बुजुर्ग महिलाओं को भोजन के पैकेट बांट रहे हैं, जिन्होंने उन्हें और सिम्बा दोनों को आशीर्वाद दिया। पराग ने पोस्ट के साथ पुष्टि की कि 'सिम्बा स्वस्थ है और शेफाली के लिए आयोजित किए जा रहे अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। उन्होंने सिम्बा की स्थिति के बारे में निराधार अफवाहें फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।
'अपनी मां के लिए सारी रस्में अदा कर रहे हैं'
पराग त्यागी ने लिखा, 'सिम्बा बहुत खुश है और अपनी मां के लिए एक बेटे द्वारा की जाने वाली सभी रस्में निभा रहा है। यह वीडियो उन सभी अद्भुत लोगों के लिए है जो हमारे बच्चे सिम्बा के बारे में वास्तव में चिंतित थे क्योंकि कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे ताकि कुछ लाइक और व्यू मिल सकें। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो सिम्बा के बारे में वास्तव में चिंतित हैं, भगवान आप सभी का भला करे #शेफालीजारीवाला।'
सिम्बा को Shefali Jariwala बेटा' कहकर बुलाती थी
आपको बता दें कि पिछले काफी वक्त सिम्बा पराग की फैमिली का हिस्सा है, शेफाली उसे ' बेटा' कहकर बुलाती थी। शेफाली की डेथ के बाद सिम्बा भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
एंटी एजिंग दवाएं ले रही थीं Shefali Jariwala
फिलहाल शेफाली के निधन ने आम से लेकर खास तक सभी को हिलाकर रख दिया है। शेफाली के बारे में कहा जा रहा है कि वो सुंदर दिखने के लिए एंटी एजिंग दवाएं ले रही थीं, जो कि उनकी मौत का कारण बना। फिलहाल असली कारण तो तभी पता चलेगा जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications