Shefali Jariwala की मौत के गम में क्या 'बेटे' की हो गई डेथ? वायरल VIDEO में कितनी सच्चाई? जानें

Shefali Jariwala Simba News: 'कांटा लगा' गर्ल और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं है। 27 जून 2025 की देर रात करीब 1 बजे 42 वर्षीय शेफाली को मुंबई स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। शेफाली की मौत से उनके परिवार और पति पराग त्यागी गहरे सदमे में हैं।

शेफाली के गुजरे हुए, 6 दिन हो चुके हैं और उनका डॉग सिम्बा, जिसे वो अपना बेटा मानती थी, काफी उदास है। पराग त्यागी सिम्बा का हर तरह से ख्याल रखने की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन, सिम्बा की आंखें घर के हर कोने में अपनी 'मां' शेफाली को ढूंढती हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शेफाली के गम में सिम्बा की हालत नाजुक है और उसकी मौत हो गई है। आइए जानते हैं इन दावों में कितनी सच्चाई है और क्या है वायरल वीडियो का सच?

Shefali Jariwala Simba Death

स्विमिंग से लेकर बर्थडे तक, शेफाली का दुलारा सिम्बा

शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी (Parag Tyagi)की दोनों शादियों से कोई संतान नहीं थी। शेफाली बच्चा गोद लेने की योजना बना रही थीं, लेकिन उनके जीवन में सिम्बा की एंट्री ने उन्हें एक नया सुख दिया। सिम्बा उनका पालतू पग ब्रीड का डॉग है, जिसे वे अपने बच्चे की तरह प्यार करते। शेफाली सिम्बा को स्विमिंग, फोटोशूट्स, पार्टियों और रील्स में अपने साथ रखती थीं। सिम्बा का जन्मदिन भी दोनों धूमधाम से मनाते थे। पराग अक्सर सिम्बा को गोद में लिए नजर आते थे, और यह जोड़ी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खासी लोकप्रिय थी।

Shefali Jariwala Simba Death

वायरल वीडियो और दावे: क्या सिम्बा की मौत हो गई?

शेफाली की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें सिम्बा की हालत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

Shefali Jariwala Simba Death
  • सेलेब्सएक्सप्रेसबाय रोहित: इस थ्रेड चैनल ने 22 घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा, 'शेफाली अब नहीं रहीं, पर सिम्बा अब भी उसी सच्चाई में टहल रहा है। उसकी आंखें पूछ रही हैं कि मां चली गई, अब मुझे कौन गले लगाएगा?' वीडियो में एक पग ब्रीड का डॉग और पराग त्यागी के साथ सिम्बा की क्लिप दिखाई गई। यूजर सुनीता कादियान ने कमेंट किया, 'सिम्बा को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत है। बेचारा बेजुबान कितना महसूस करता है।'
Shefali Jariwala Simba Death
  • एमएसबीगॉसिप: इस यूट्यूब और थ्रेड चैनल ने दावा किया, 'पराग त्यागी अपने डॉग सिम्बा की जान बचाने के लिए डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं, जो शेफाली के बिना बेहोश हो गया।' यूजर स्वर्ण.कांह्य ने इसे 'बकवास' बताते हुए लताड़ लगाई। कहा, 'सिम्बा ठीक है। ऐसी कोई खबर नहीं कि वह बीमार है। यह AI का गलत इस्तेमाल है। मीडिया को अपनी जिंदगी जीने दे।'
Shefali Jariwala Simba Death
  • बॉलीवुड मसाला63: इस थ्रेड चैनल ने लिखा, 'शेफाली का डॉग सिम्बा रो रहा है। पराग ने कहा, सिम्बा की हालत नाजुक है।' यूजर मंगला ने लिखा, 'सिम्बा अपनी मां को मिस कर रहा है।' वहीं, यूजर अक्सा बट ने कहा, 'यह दिल तोड़ने वाला है। शेफाली की दुनिया पलक झपकते बदल गई।'

क्या सच में मर गया सिम्बा?

सोशल मीडिया पर सिम्बा की मौत (Simba Death) या नाजुक हालत के दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विश्वसनीय स्रोतों के मुताबिक, सिम्बा जीवित है, लेकिन शेफाली की मौत के बाद उदास और कमजोर दिख रहा है। पराग त्यागी उसका पूरा ख्याल रख रहे हैं और उसे टहलाने ले जा रहे हैं। कुछ मीडिया हाउसेज ने शेफाली के अंतिम संस्कार के बाद पराग को सिम्बा के साथ टहलते देखकर ट्रोल किया, जिसकी बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, 'ऐसी बेतुकी खबरें बनाना बंद करें। पराग और सिम्बा दुख की इस घड़ी से गुजर रहे हैं।'

Shefali Jariwala Last Wish: शेफाली की अधूरी इच्छा

अगस्त 2024 में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट 'आबरा का डाबरा' में शेफाली ने खुलासा किया था कि वह 15 साल की उम्र से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके कारण वह मां नहीं बन सकीं। बच्चा गोद लेने की उनकी इच्छा अधूरी रह गई, लेकिन सिम्बा ने उनके जीवन में एक बच्चे की कमी को कुछ हद तक पूरा किया था।

शेफाली को 'Kaanta Laga' गाने से रातोंरात फेम

शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' गाने से रातोंरात स्टारडम हासिल किया था। बिग बॉस 13 में उनकी मौजूदगी और उनकी जीवंत शख्सियत ने उन्हें फैंस का चहेता बनाया। उनकी मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरी इंडस्ट्री और फैंस को गहरे दुख में डुबो दिया। सिम्बा और पराग के लिए यह समय बेहद मुश्किल है, और फैंस उनकी हिम्मत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सिम्बा की मौत के दावे गलत और भ्रामक हैं। सिम्बा जीवित है, लेकिन शेफाली की कमी उसे साफ तौर पर महसूस हो रही है। पराग त्यागी इस दुख की घड़ी में सिम्बा का सहारा बने हुए हैं। शेफाली की यादें और उनकी सिम्बा के प्रति ममता हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी।

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत से गुमसुम है 'बेटा'! खाना-पीना छोड़ा, Parag Tyagi कर रहे हर संभव कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+