'मेरे सपने में आई और अपनी आखिरी इच्छा', यूट्यूबर का शेफाली जरीवाला पर बड़ा दावा
Shefali Jariwala: बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन से उनके फैंस, परिवार के लोग और दोस्त अभी तक उबर नहीं पाए हैं। उनका निधन 27 जून 2025 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। उनके पति पराग त्यागी भी आए दिन उनके साथ बनाई हुई यादें पोस्ट करते रहते हैं। अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यूट्यूबर ने दावा किया है कि शेफाली उनके सपने में आईं और अपनी अंतिम इच्छा बताई।
इस वीडियो में वो महिला ये बी कहती है कि मेरा इससे व्यूज हासिल करना कोई मकसद नहीं है। मैं चाहती हूं कि यह वीडियो शेफाली के पति, पराग त्यागी तक पहुंच जाए।

वीडियो में महिला कहती है, 'शेफाली जरीवाला अपने घर में बप्पा को लाना चाहती हैं और उनका भव्य तरीके से स्वागत करना चाहती हैं। वीडियो देखने सभी लोगों से निवेदन है कि कोई भी इस पर नेगेटिव कमेंट न करें। उनके निधन से अभी भी लोग सदमे में हैं। शेफाली आज सुबह मेरे सपने में आईं। शायद इसलिए कि मैं पिछले कुछ दिनों से उनकी मौत के बारे में बहुत सोच रही थी। शायद यही कारण है। मुझे नहीं पता कि ये चीजें कैसे काम करती हैं और इनका या संबंध है। हालांकि सच बताऊं तो मैं इन चीजों पर ज्यादा विश्वास भी नहीं करती हूं।'
महिला ने आगे कहा, 'लेकिन ये संदेश उनके पति पराग तक पहुंचना बहुत जरूरी है। वह बप्पा का स्वागत धूमधाम से करना चाहती हैं। इस बार भी वो गणेश जी को घर लाना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि सब कुछ अच्छे और सही तरीके से हो। यही उनकी आखिरी इच्छा है। यही बात उन्होंने मुझे सपने में बताई थी। अगर आप इस पर विश्वास करते हैं, तो ठीक है, लेकिन मैं किसी की मौत पर कोई भी व्यूज नहीं चाहती। जब से मैंने यह सपना देखा है, मैं न तो सो पा रही हूं और न ही ठीक से सोच पा रही हूं।' बता दें यह वीडियो dhaakadd_ladkiiiii नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications