शेफाली जरीवाला की अर्थी को पति पराग त्यागी के साथ हिंदुस्तानी भाऊ ने दिया कंधा, भावुक दिखे सेलेब्स
'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला के निधन 27 जून की देर रात को मुंबई में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई है। हालांकि पुलिस ने दो बार उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ। जिसकी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
28 जून को पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर ले जाया गया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा में होना था। उनके अंतिम दर्शनों के लिए कई सेलेब्रिटीज और करीबी दोस्त उनके घर पहुंचे। इसमें से कई बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट भी नजर आए।

शेफाली जरीवाला के घर से सामने आए वीडियो में उनके पति पराग त्यागी, हिंदुस्तानी भाऊ, आरती सिंह जैसे सेलेब्स नजर आए। शेफाली के पति के साथ हिंदुस्तानी भाऊ ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान परिवार और दोस्तों का माहौल बेहद भावुक था। बता दें, भाऊ शेफाली को बेटी के तरह मानते थे। वो भी उनकी अर्थी ले जाते वक्त भावुक होते हुए नजर आए।
आरती सिंह और माहिरा शर्मा ने दी दोस्त को अंतिम विदाई
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं माहिरा शर्मा और आरती सिंह भी शेफाली जरीवाला को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचीं। दोनों अभिनेत्रियों को साथ में देखा गया, और वे शेफाली के परिवार के साथ दुख साझा करती नजर आईं माहिरा शर्मा और शेफाली जरीवाला की दोस्ती बिग बॉस के घर में ही हुई थी। दोनों, आरती सिंह के साथ बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं। शेफाली ने उस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और अपनी जिंदादिली से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से उनके प्रशंसकों और पूरे मनोरंजन उद्योग को गहरा सदमा लगा है। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों को इस दुख की घड़ी में शक्ति मिले, यही कामना है। बता दें, बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications